भारतीय जनता पार्टी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया।

372

बालूमाथ। प्रखण्ड मुख्यालय में दिन शनिवार को भाजापा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम। भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री धुर्वा पांडे जी की उपस्थिति रहे। पांडे ने कहा की झारखंड सरकार जल्द से जल्द पंचायत चुनाव को कराए और प्रदेश में चल रहे धांधली को बंद करे जेपीएससी में चल रहे घोटाले को बंद कर स्टूडेंट के भविष के साथ खिलवाड़ बंद करे। मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने कहा की हेमंत सोरेन सरकार की दोहरी नीति के चलते ये सरकार यहां की जनता के साथ धोखा दे रही है। सरकार कोई काम नहीं है। जनता को लुटने का काम न कर रही है।पंचायत चुनाव को जल्द करे बहुत सारे मुद्दे पे सरकार को कोषा गया। एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा की हेमंत सरकार जो यह के किसान छात्र के साथ प्रदेश की जनता के साथ जो खिलवाड़ कर रही है उसका भाजपा कड़ी निन्दा करता है।सरकार को मनमानी और लूट खसोट कर रही ये जल्द से जल्द अपना धंधा बंद करे। झारखंड में पंचायत चुनाव जल्द कराने जेपीएससी पिटी परीक्षा में हुए धांधली की जांच कर परीक्षा रद्द करने और और विभिन्न मुद्दों पर भाजपा मंडल कमिटी ने ज्ञापन दिया। झारखंड में पंचायत चुनाव को बार बार टाला जा रहा है झारखंड सरकार चुनाव करना नही चाहती है कार्यक्रम में उपस्थित मंडल महामंत्री विजय यादव रामकुमार गुप्ता मंडल मंत्री प्रदीप यादव एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार युवा मोर्चा जिला महामंत्री सूरज कुमार शाह युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गंगेश्वर यादव एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर तुरी, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री राजेश प्रजापति,ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री विजय प्रसाद युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी आशुतोष पाठक देवनाथ यादव, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष निर्मल यादव सहित दर्जनों लोग शामिल रहे ।

बालूमाथ से प्रफुल्ल पांडेय की रिपोर्ट