भारत विकास परिषद की महिलाओं ने भेजी सरहद पर सैनिको को राखी।…

भारत विकास परिषद की महिलाओं ने भेजी सरहद पर सैनिको को राखी।

 

भारत विकास परिषद शाखा बयाना की बैठक परिषद के सचिव रमन धाकड़ के निवास पर परिषद के सचिव राजेश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सर्व सहमति से सरहद पर तैनात सैनिक भाइयों की जीवन मंगल कामनाएं करते हुए एवं उनके जीवन रक्षार्थ हेतु भारत विकास परिषद की महिलाओं के द्वारा राखी भेजी गई। एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए इस पर ओर गति प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही हरियाली तीज महोत्सव रंगारंग कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र देशमा, महिला प्रमुख रजनी गुप्ता, सांस्कृतिक प्रमुख बबीता, संस्कार प्रमुख रेनू मिश्रा, सह सचिव स्वीटी शर्मा, भावना गुप्ता, पूजा शर्मा, उर्मिला धाकड़, जितेंद्र रावत अशोक गोयल, कृष्ण मुरारी धाकड़ सहित परिषद परिवार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!