मिर्जापुर- मिर्जापुर जनपद के विभिन्न थाना एवं चौकियों में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी जी हां मिर्जापुर जनपद के पुलिस लाइन में प्रशासनिक अमले के मौजूदगी में कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया
इस दौरान पुलिस लाइन में जिले के समस्त अधिकारी मौजूद है जिसमें डीआईजी राकेश प्रकाश सिंह एसपी सिटी संजय वर्मा एडिशनल एसपी महेश कुमार अत्री एसपी संतोष मिश्रा जिला जज सीजेएम मिर्जापुर मंडल के कमिश्नर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे वही बात करें थाना विंध्याचल की यहां पर थानाध्यक्ष विनीत राय ने व्यवस्थित ढंग से पूजा करके कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया इस दौरान थाने में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली आगे गैपूरा चौकी पर चौकी इंचार्ज रविकांत मिश्रा द्वारा विधि विधान से पूजा करके कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई रवि कांत मिश्रा जी का पूरा परिवार इस दौरान मौजूद रहा थाना जिगना की बात करें तो मौजूदा थाना प्रभारी सच्चिदानंद राय के द्वारा गरीब असहाय बच्चों को मिठाईयां एवं भोजन खिला कर के एवं विधि विधान से पूजा करके कृष्ण जन्माष्टमी मनाई है इस तरह से पूरे जनपद में विधि विधान से पूजा करके जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया.