मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन

सबको मिले अधिकार इसीलिए आपकी सरकार फिर से आ रही है आपके द्वार।आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यकम का काफिला आज चतरा के जवाहर नेहरू स्टेडियम पहुंचा जहां से

और शिलान्यास किया तो वहीं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया।

 

 

 

हाथों में लहरता विभिन्न योजनाओ का प्रमाणपत्र और कार्यरकम् स्थल में गूँजीति तालियाँ यह बताने के लिए काफी है कि विभिन्न योजनाओं को लेकर सरकार लाभुकों तक पहुंच पाने में कामयाबी हासिल कर रही है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आज चतरा के इस कार्यक्रम स्थल से चतरा वासियों को 3 अरब 23 करोड़ 71 लाख 51 हज़ार 413 रुपये की सौगात से नवाज़ा

67 योजनाओं के शिलान्यास, 42 का उद्घाटन एवं 196677 लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का हुआ वितरण

मुख्यमंत्री के कर कमलों से 186 करोड़ 96 लाख 64 हजार की लागत से कुल 67 योजनाओं का शिलान्यास किया गया

वहीं 32 करोड़ 72 लाख 45 हजार 362 रुपए की राशि से बने 42 योजनाओं का उद्घाटन किया गया।

साथ ही इस मौके पर मुख्यमंत्री के द्वारा 104 करोड़ 02 लाख 42 हजार 51 रुपए राशि के परिसंपत्ति 196667 लाभुकों के बीच वितरण किया गया

 

चतरा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी का अभिनंदन करते हुए जोहार किया।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बारे में कहा कि आपको सब जानकारी मिल रही हैं लेकिन ज़िले में आने का उद्देश्य ये है कि सरकार जो योजना बना रही है वो क्या कागज़ में ही है या सही मायने में लाभ मिल रहा है।पूर्वर्ती सरकार में न किसी के बारे में कुछ बातें नही सुनी।लेकिन यह सरकार आपकी सरकार है ।पूर्व की सरकार ने लोगों की तकलीफों को दूर करने में सफलता हासिल नही की।राज्य हमारा पहला है जिसने सर्वजन पेंशन योजना लागू की।सरकार बनने के बाद राज्य के सामने अनेकों चुनौतियाँ आयी बावजूद हमने बेहतर प्रबंधन से मजदूरों को सुरक्षित घर पहुंचा कर भोजन दिया।महिला दिदियीं ने कोरोना के दौरान गाओं में खाना बनाकर सब को खिलाया।यही एकता और एकजुटता की ज़रूरत है इस राज्य को।पिछले 20 सालों में सिर्फ लोग ठगे गए और मजदूरों और किसानों को भुखमरी की स्थिति में ला कर खड़ा कर दिया।

राज्य सरकार की योजनाओं की लेकर पदाधिकारी आपके दरवाज़े में जा रहे हैं ताकि आपको योजनाओं का लाभ मिल सक्ते।इसी कड़ी में जब गिरिडीह सेंकार्यकम की शुरआत हुई एक दिन पहले सावित्री बाई फुले योजना की शुरआत हुई,लगभग 9 लाख बच्चियों को जोड़ना है और महज चंद दिनों में अब तक एक लाख बच्चो को इस योजना से जोड़ा जा चुका है।

पिछली सरकार ने 12 लाख राषन कार्ड को डिलीट किया और हमने सरकार बनते ही 20 लाख नया राशन कार्ड बनवाया।

हमारे बच्चे भी होनहार हैं लेकिन गरीबी उन्हें विदेश में पढ़ने नही देती थी सरकार की कोशिश की वजह से आज गरीब दलित पिछडो आदिवासियों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे हैं।अब किसानों और मजदूरों को पढ़ाई की चिंता नही है।सरकार व्यवस्था को पूर्वर्ती सरकार ने बर्बाद कर दिया है हम उन्हें दुरुस्त कर रहे हैं।अब नया मॉडर्न स्कूल तैयार किया जा रहा है जी अगले सत्र से शुरू होने जा रहा है।आज छात्रावासों को बेहतर बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेनने कहा कि कुछ समय के अंदर 50 हज़ार शिक्षको की बहाली होने जा रही है

मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन योजना के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर सरकार प्रदान कर रही है।

सरकार ने ज़िले का headquarter को दुरुस्त करने की स्वीकृति दे दी है

जानकारी मिली है कि गाओं की महिलाओं के शरीर मे खून की कमी हो रही है ।यहां लोगों के पास बैंकों में पैसा नही है,हमारी पूंजी गया भैंस सुवर मुर्गी है।इसीलिए पशुधन योजन्स का लाभ लेने की ज़रूरत है।

आईटीआई कॉलेज में शुरू होगी अगले सत्र की पढ़ाई….मुख्यमंत्री

विस्थापित की लेकर जो बातें आयी खनन क्षेत्र में जहां कार्य हो रही है या होनी है

जो मुआवजा नही दिया हैं उन सबको भूमि अधिग्रहण 2013 के अनुरूप भुगतान करना पड़ेगा।

आप निश्चिन्त रहे चतरा ज़िले के लिए बेहतर योजनाओं को लाया जा रहा है,100 यूनिट फ्री बिजली दी जा रही है।एक पेड़ लगाए और निर्धारित यूनिट बिजली फ्री पाए।

बाइट….मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

 

श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जी कहते हैं वो करते हैं।उन्हीने कहा कि यहां कार्यक्रम सतर्क में
ऐसी भीड़ लगी है जो ऐतेहासिक है,चतरा विधानसभा के मतदाताओं की तरफ से आप का धन्यवाद ।इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाले तमाम पदाधिकारियो को धन्यवाद।मुख्यमंत्री की कोशिशो की वजह से आज जंगल पहाड़ खेत खलिहानों तक विकास की योजनाएं चल रही हैं और लोगों को लाभ मिल रहा है।पूर्वर्ती सरकार में लक्ष्य के आधार पर सीमित लाभुकों को लाभ मिलता था हम हर ज़रूरतमंदों को इसका लाभ दे रहे हैं।क्षेत्र में आज कई विकास की योजनाओं चल रही हैं जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।पूर्व की सरकार और निशाना साधते हुए मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि सिर्फ पूर्वर्ती सरकार ने सफेद झूठ बोलने का काम किया और झूठ का पुलिंदा खड़ा किया है।चुनाव के दौरान बीजेपी सिर्फ झूठे वादों का सहारा लेती है लेकिन अंत मे जनता छली जाती है।खुद आदिवासी बनने के लिए मुंडा जी ने भोक्ता समाज को बलि देने का काम किया।केंद्र की बीजेपी सरकार ने महंगाई की मार मारी है आज हर एक चीज़ महंगा हो गया है।साल 2024 में जनता बिजेपो को जवाब देगी।
बाइट….सत्यानन्द भोक्ता, श्रम मंत्री

निश्चित तौर पर आज 3 वर्ष होने जा रहा है सरकार बने लेकिन जब सरकार का गठन हुआ कोरोना की चपेट में हमने गए।पीएम ने हवाई चप्पल पहनने वाले को हवई जहाज से लाने कि घोषण की पर यह घोषणा आज तक पूरी नही हुई लेकिन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से यह कर के दिखाया।किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री ने ऐसा काम नही किया।जब बीजेपी की सरकार बनी तो सिर्फ नारे बाज़ी हुई ,नौकरी देने की,कालाधन लेकर गरीबो को 15 लाख देने की लेकिन यह साबित हुआ कि बिजेपो कुछ कहती है कुछ और करती है।बीजेपी को गरीब मजदूरों की चिंता नही सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है बीजेपी।।मुख्यमंत्री ने गरीबों को सम्मान दिया है।मुख्यमंत्री की जयकार हर तरफ हो रही है।27 प्रतिशत का आरक्षण के लिए सीएम को बधाई। सावित्री बाई ने शिक्षा का अलख जलाया था इसीलिए उनके नाम से सावित्री बाई फुले किशोरी योजना चल रही है तो वहीं छात्र छात्रसों को पढ़ने के लिए आर्थिक सहयोग किया जा रहा है।
बाइट…..उमा शंकर अकेला,विधायक

बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि यह कार्यक्रम सबसे अलग और खास है।मुख्यमंत्री को धन्यवाद क्योंकि उन्हीने गरीब के साथ साथ हर तबके के लोगों के लिए सोंचा।पूर्व में नेताओं ने सिर्फ भाषण दिए लोगों को गुमराह किया और योजना कागज़ में ही लिखी रह गयी लेकिन आज हमारी सरकार लाभुकों को सीधा लाभ पहुंचा रही है।महागठबंधन की सरकार बेटियों को बोझ नही समझती।पहली और दूसरी बेटियीं के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।सरकार ने आधे ही कार्यकाल में कई ऐतेहासिक निर्णय लिए हैं।1932 से हमेंपल पहचान दिलाई ओबीसी आरक्षण को 27 फीसदी करने की पहल सरकार ने की।पारा शिक्षकों को हमने सम्मान दिया,आंगनबाड़ी सेविका सहयिका को मान्यदेय व्रिधि की।सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना लागू की।चतरा में विस्थापन बड़ा मुद्दा है,कई कंपनियां आयी लेकिन क्षेत्रणक विकास नही किया ,मुख्यमंत्री ने आस्वाशन दिया है कि विस्थापितों की समस्या जल्द समाप्त की जाएगी।समाज में कई त्रुटियां हैं हमे भी ज़िम्मेदारी निभाने की ज़रूरत है।युवाओं के लिए 50 हज़ार का लोन देने का काम किया जा रहा है।कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं ।कोरोना में जान बचाने के लिए सरकार ने हर मुमकिन कोशशि की ।बेहतर प्रबंधन की तारीफ देश भर में हुई।आखरी पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाएं पहुँचगी ये सुनिश्चित किया जा रहा है,अम्बा प्रसाद ने इस दौरान मुख्यमंत्री से मांग की कि आईआईटी कॉलेज को जल्द शुरू किया जाए ताकि यह के छात्रबसक लाभ ले सके
बाइट…..अम्बा प्रसाद,विधायक

बहरहाल करोड़ो रूपये की योजनाओ की सौगात चतरा वासियो को राज्य सरकार की तरफ से दी गयी और यह सिलसिला जारी है।इसी कड़ी में राज्य के अन्य जिलों में भी यह कार्यक्रम प्रस्तावित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!