छत्तीसगढ़ रायगढ़ से= ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R 9 भारत ● मोहर्रम (ताजिया) पर्व को लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों में लगाया गया पुलिस बल…..

रायगढ़ । प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मुस्लिम समुदाय द्वारा दिनांक 09.08.2022 को मोहर्रम (ताजिया) का त्यौहार मनाया जा रहा है । जानकारी के मुताबिक नगर कई मोहल्ले से शाम करीब 4:00 से 5:00 के बीच ताजिया नगर भ्रमण करते रात्रि 8:00 से 9:00 के बीच चांदनी चौक में एकत्र होंगे। चांदनी चौक से ताजिया नगर भ्रमण करते हुए गांजा चौक, हटरी चौक, कोतवालीह हंडी चौकह सत्तीगुड़ी चौक से होते कर्बला तालाब बूढ़ी माई मंदिर तालाब में जाकर विसर्जित होगा । जूटमिल के कुछ ताजिया का विर्सजन फटहामुड़ा तालाब में होगा ।
त्योहार में किसी प्रकार का व्यवधान खलल उत्पन्न ना हो इसके लिए चिन्हांकित किये गये चांदनी चौक ताजिया एवं अखाड़ा, तुर्कापारा ताजिया/अखाड़ा, चांदमारी ताजिया/अखाड़ा, मौधापारा/ ताजिया अखाड़ा, जूटमिल ताजिया/अखाड़ा, फटहामुंडा ताजिया/अखाड़ा, गांधीनगर ताजिया, इंदिरा नगर अखाड़ा, प्रेम प्रताप नगर अखाड़ा, चक्रधरनगर ताजिया, ईरानी मुस्लिम समाज एवं मातम मोहर्रम पर्व, कर्बला तलाब व्यवस्था में प्रमुख रूप से पुलिस बल लगाए गए हैं । इसी प्रकार शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों में फिक्स पैकेट के रूप में पुलिस बल तैनात रहेगा । यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने यातायात प्रभारी को अतिरिक्त बल व पेट्रोलिंग दी गई है । शहर में थाने के चार पेट्रोलिंग का निरंतर भ्रमण होगा ।आर.आई. रिजर्व बल के साथ कंट्रोल रूम में बने रहेंगे ।
संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की कमान एडिशनल एसपी लखन पटले पर होगी जिनके सहायतार्थ नगर पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, डीएसपी हेडक्वार्टर बेनेडिक्ट मिंज, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सौरभ उइके, आर.आई अमरजीत खुंटे, टीआई मनीष नागर, हर्षवर्धन सिंह बैस, अमित शुक्ला, के.के. सिंह, सुंदरलाल बांधे, जितेंद्र एसैया, एल.पी. पटेल, प्रवीण मिंज, उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल, गिरधारी साव, जयमंगल पटेल, बी.एस. डहरिया, आर.एस. तिवारी की ड्यूटी लगाई गई है । शहर के थाना, चौकी, पुलिस लाइन के बल के अलावा छठी बटालियन तथा नगर सेना का बल भी सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगाया गया है । शहर में ही 200 से अधिक जवान सुरक्षा व्यवस्था के लिये तैनात है, तहसीलों में अनुविभागीय अधिकारीगण थानों के बल के साथ व्यवस्था देखेंगे ।