रोटरी एवं रोट्रैक्ट क्लब विंध्याचल ने जलाए आस्था के दीप, भक्ति भाव के साथ की मां गंगा की आरती

284

मिर्ज़ापुर। देव दीपावली के पर्व के उपलक्ष्य में रोटरी एवं रोट्रैक क्लब विंध्याचल ने जनपद के बरिया घाट पर दीपदान का आयोजन किया इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने दिव्य तरीके से गंगा घाट की सीढ़ियों को दीपों से सजाया साथ ही वैदिक मंत्रों के साथ गंगा आरती भी की।
रोटरी क्लब विंध्याचल के अध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने कहा कि क्लब भारत की सांस्कृतिक उत्सव धर्मिता को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है इसी क्रम में नगर के गंगा घाटों पर परंपरागत तरीके से देव दीपावली के पर्व के मद्देनजर दीपदान एवं गंगा आरती का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जहां पर क्लब द्वारा लोगों को गंगा की स्वच्छता एवं अविरलता हेतु संकल्प भी दिलाया गया।
सचिव मयंक गुप्ता ने कहा कि सांस्कृतिक एवं धार्मिक रचनात्मक परंपराओं को बढ़ाने हेतु क्लब सदैव गतिशील रहता है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से रोट्रैक्ट क्लब की अध्यक्ष अपूर्वा शुक्ला ,महावीर सेठिया,सुशील मुसद्दी,राजेन्द्र नाथ अग्रवाल रवि गुप्ता,पीयूष जायसवाल,शिवांगी गुप्ता,साक्षी खत्री,प्रियांशु अग्रवाल,प्रखर गुप्ता,विवेक राजपूत,आशुतोष आदि लोग थे।। मिर्जापुर से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट