लंपी वायरस व अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए भगत-भुमका ने ग्राम देवो को जाग्रत कर की मेढ़ा में पूजा…

संवाददाता इदरीश विरानी

लंपी वायरस व अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए भगत-भुमका ने ग्राम देवो को जाग्रत कर की मेढ़ा में पूजा

7 दिनों तक गाँव मे माँस,मछली,बेहड़ा से पानी लाने आदि पर लगाई पाबंदी

 

दामजीपुरा:-ब्लॉक के ग्राम आदर्श धनोरा में लंपी वायरस एवं अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए गांव के भगत-भुमकाओं द्वारा रविवार रात्रि में बैठक का आयोजन कर निर्णय लिया कि सोमवार को सुबह गांव में पूजा-पाठ की जाएंगी।गांव के भूरा भगत,रामसू भगत व गट्टू धुर्वे ने बताया कि यह पूजा-पाठ
लंपी वायरस एवं अन्य बीमारियों से रोकथाम के लिए की जा रही हैं।गांव में 7 दिनों के लिए माँस, मछली,बेहड़ा से पानी लाने आदि पर रोक लगाई है।साथ ही बताया कि पूजा की शुरुआत में गाँव के सभी घरों से लोग एक-एक डंडा लेकर भीलट बाबा के मंदिर में एकत्रित हुए।तत्पश्चात पांच-पांच की टोली बनाकर दो टोली को गांव में पंचामृत एवं तीर्थों का जल का छिड़काव कराया गया।इसके बाद सभी लोग गाँव से लगभग 2.5किलोमीटर दूर मेढ़ा पर पहुँचे।जहाँ भगत-भुमकाओं ने ग्रामीणों के साथ एकत्रित डंडों को मेंढ़ा में ले जाकर रखा एवं मेंढ़ा देव की पूजा अर्चना कर बीमारियों की रोकथाम के लिए मन्नत प्रार्थना की।साथ ही मेढ़ा को कच्चे धागे व नाड़ा से बांधा गया और गांव के पशुओं को मेढ़ा पार कराते गए एवं पंचामृत का छिड़काव करते गए।भगत-भुमकाओं का ऐसा मानना हैं कि इस तरह पूजा अर्चना करने से सभी प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!