वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
पलामू के लेस्लीगंज थाना अंतर्गत वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
बताते चले कि 2010 में लेस्लीगंज थाना अंतर्गत ग्राम कुंदरी निवासी आसिक मियां के पुत्र शकूर मियां पर सड़क दुर्घटना मे ऑटो एक्सीडेंट से घायल व्यक्ति के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में वारंटी अभियुक्त थे। जिन्हें थाना प्रभारी गौतम कुमार राय के आदेशानुसार एएसआई अभय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
R9 भारत से प्रेम कुमार का रिपोर्ट nilamber-pitamber पुर पलामू