मनोज डोगरा चिंतपूर्णी

आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलबीर सिंह ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेहड जसवां में गर्ल्स की चल रही खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। जिसमें अम्व तथा गगरेट जोन के 29 विद्यालयों से 270 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह खेल प्रतियोगिताएं 10 अगस्त तक जारी रहेगीं,
इस अवसर पर विधायक बलबीर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि खेले हमारे जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है खेलों से हमारे शरीर के विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है और मानसिक विकास के साथ ही शरीर का विकास भी जरूरी है। अतः सभी बच्चों को किसी न किसी tv हर प्रकार से यथासंभव सहायता कर रही है।
इस अवसर पर मन की बात के प्रभारी एडवोकेट हरदीप जस्सल, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बशीर मोहम्मद, ग्राम केंद्र प्रमुख विपिन हाकम, एससी मोर्चा अध्यक्ष मास्टर शेर सिंह, तथा स्कूल स्टाफ व विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहें।