वृद्ध दिवस के अवसर पर अटेवा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया सम्मान…….

वृद्ध दिवस के अवसर पर अटेवा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया सम्मान

 

 

अटेवा पेंशन बचाओ मंच उ०प्र० के प्रदेशीय आवाह्न पर जनपद सोनभद्र में भी अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में पेंशन शहीद डॉ रामाशीष सिंह की स्मृति के अवसर पर आदर्श इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षक/कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों से एन०पी०एस० व ओ०पी०एस० से आच्छादित सेवानिवृत्त शिक्षक/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मौर्य ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना एक कर्मचारी के बुढ़ापे का आत्मसम्मान है।सरकार द्वारा वर्तमान साथियों के लिए चलायी गयी न्यु पेंशन स्कीम एक छलावा है इस स्कीम के तहत मिल रही धनराशि से जीवन जीना बहुत ही मुश्किल है।

मण्डलीय मंत्री रामगोपाल यादव ने कहा कि एक तरफ तो हम तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में जाने जाते हैं वहीं दूसरी तरफ सरकार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए पैसा ही नही है।यह दोहरा चरित्र कत्तई बर्दाश्त नही किया जाएगा।

नर सिंह ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम एक बाज़ार आधारित योजना है जिसमें वित्तीय जोखिम बहुत ज्यादा है,और हम कर्मचारियों की मेहनत की कमाई के पैसे का सरकार को जुआ खेलने का कोई अधिकार नही है।

लल्लन सिंह ने कहा कि आज से 50 वर्ष पहले जब भारत एक गरीब देश के रूप में गिना जाता था तब सरकार अपने सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने में सक्षम थी और आज जब हम विश्व की सबसे बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में गिने जा रहे हैं तो सरकार के पास अपने कर्मचारियों को देने के लिए पैसा ही नही है यह बात समझ से परे है।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने कहा कि ये हम सभी कर्मचारियों का अपना हक़ है जिसे हम सब मिलकर हर कीमत पर सरकार से लेकर रहेंगे यदि समय रहते सरकार ने सही निर्णय नही किया तो 2024 लोकसभा चुनाव में हम सभी सरकार को सत्ता से बाहर करके ही दम लेंगें।इतिहास गवाह है कि जब जब सरकारों ने कर्मचारियों को सताया है सरकार की सत्ता से विदाई भी तय हुई है।

कार्यक्रम के अंत में राजकुमार मौर्य ने कहा कि अटेवा पूरे प्रदेश ही नही बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर पेंशन की लड़ाई लड़ रहा है जिसके परिणामस्वरूप राजस्थान, छत्तीसगढ़ व झारखंड की सरकारों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किया है साथ ही हाल ही में पंजाब सरकार ने भी जल्द लागू करने का निर्णय किया है,और वह दिन दूर नही जब पूरे देश में पुनः पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू हो जायेगी।
आज के कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अध्यापक बाबूराम ,आनंद, नर सिंह, तेजबली सिंह,ओमप्रकाश सिंह, कमलदेव, मोती चंद, उमाशंकर, रमा यादव, भगीरथ राम, राजकुमार, लल्लन सिंह,रामेश्वर देव, कमलनाथ, राजाराम,शिवपूजन ,बासमती देवी,रामअशीष का अंगवस्त्र व अटेवा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सुरेंद्र नाथ वर्मा, मनोज यादव, प्रवीण सिंह, संजय सिन्हा, रामचन्द्र कुशवाहा, गणेश पांडेय सहित कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया।संचालन कार्य रविप्रकाश सिंह मौर्य ने किया।कार्यक्रम में अटेवा संगठन का विस्तार करते हुए गोपाल सिंह कुशवाहा को जिला संयुक्त मंत्री व राजकुमार उपाध्याय को जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सह प्रभारी मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम के इस मौके पर सूर्यप्रकाश सिंह,कमलेश सिंह,सुबोध सिंह, हृदेश सिंह,मनोज यादव, प्रवीण सिंह,सुरेन्द्र नाथ वर्मा, राधेश्याम पाल,सर्वेश तिवारी, उमा सिंह, प्रभाशंकर मिश्रा,विनोद कुमार, राममूर्ति,राजेश बैस,राजकुमार उपाध्याय, संजय सिन्हा, रामचंद्र मौर्य, गणेश पांडेय, बृजेश महादेव,मनीष सिंह,,महेंद्र जायसवाल, साधू,दिलीप प्रदीप दूबे, अरुण तिवारी, मनोज यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!