जयपुर 20 जनवरी
व्यापार एवं कर सलाहकार संघों के प्रतिनिधियों के साथ सीएम ने किया संवाद

जयपुर.राजस्थान के वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित बजट के पूर्व विचार-विमर्श हेतु आज सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय में उद्योग, व्यापार एवं कर सलाहकार संघों के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद किया गया। इस अवसर सीएम ने सभी उपस्थित प्रतिनिधियों के बहुमूल्य सुझावों को विस्तारपूर्वक सुना तथा बजट के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विकास, रोजगार सृजन एवं आर्थिक समृद्धि के विषयों पर गहनता से चर्चा की…!!
जयपुर से हेमंत दुबे