सांसद गोमती साय के प्रयास से चंपा (सन्ना ) जिओ मोबाइल नेटवर्क की सुविधा बहाल…..

छत्तीसगढ़ रायगढ़ से=महेंद्र अग्रवाल R 9 भारत #सांसद गोमती साय के प्रयास से चंपा (सन्ना ) जिओ मोबाइल नेटवर्क की सुविधा बहाल।

रायगढ़। रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय के प्रयास से जशपुर पाट क्षेत्र के सन्ना के नजदीक चंपा गांव में लगा जिओ कंपनी का मोबाइल कई वर्षों से बंद पड़ा था। सांसद के क्षेत्र भ्रमण के दौरान वंहा के निवासियों ने मोबाइल नेटवर्क नही होने की शिकायत की थी। तब सांसद ने जिओ कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर ग्रामीणों की शिकायत से अवगत करते हुए तत्काल मोबाइल नेटवर्क चालू करने के लिए कहा। कंपनी के अधिकारियों ने सांसद श्रीमती साय की बात पर तत्काल अमल करते हुए जिओ नेटवर्किंग साइट्स पर जाकर जो कमी थी उसे सुधार कर ग्रामीणों को सुविधा उपलब्ध कराई।
ग्रामीणों को बंद पड़े मोबाइल नेटवर्किंग की सुविधा मिलने पर सांसद श्रीमती गोमती साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह क्षेत्र बहुत ही दुर्गम क्षेत्र है। इसलिए यंहा मोबाइल नेटवर्क का होना अति आवश्यक है। गंभीर हालत में जिला प्रशासन को सुव्हान समय पर दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!