R9 भारत से ब्यूरोचीफ सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट
अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा श्रावण मास के सोमवार को कावड़ यात्रा के दृष्टिगत पचपेड़वा स्थित *शिवगढ़ धाम *का किया गया भ्रमण और कावड़ियों/ दर्शनार्थियों पर पुष्प वर्षा करके उनका सम्मान किया

आज दिनांक 25.07.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री कुंवर प्रभात सिंह द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्र अंतर्गत पचपेड़वा कस्बा के शिवगढ़ धाम का भ्रमण कर कावड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व कावड़ियों/ दर्शनार्थियों पर पुष्प वर्षा कर उनको जलपान पानी, फ़्रूट जूस आदि की व्यवस्था प्रदान की गई ।
कांवड यात्रियों से अपील की गई किसी भी प्रकार के आपराधिक अवांछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना पचपेड़वा श्री आलोक राव व महिला थाना प्रभारी श्रीमती ममता सिंह यादव उपस्थित रहे