ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्ध कि मौके पर मौत।

रिपोर्ट :- दिलदार खान (सुपौल बिहार)

ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्ध कि मौके पर मौत।

मामला सुपौल जिला के निर्मली अनुमंडल के नगर पंचायत उत्तरी रिंग बांध पर रविवार को एक ट्रैक्टर ने वृद्ध को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार कि शाम एक नाबालिक नगर के वार्ड 11 निवासी रामदास पासवान का पुत्र राजन कुमार अपने पड़ोसी जोगा झा का ट्रैक्टर लेकर बैरियर चौक जरौली ढाला की ओर जा रहा था। इसी दौरान निर्मली मुख्य बाजार से मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड क्षेत्र के मझौरा गांव निवासी योगेंद्र गोसाई (60) अपने साइकिल पर सवार होकर घर की ओर जा रहे थे। बेरियर चौक की तरफ से आ रहे हैं ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। जिस से साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की आवाज पर स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई लोगों ने नाबालिग बराबर को अपने कब्जे में लिया। घटना की सूचना पर पहुंचे निर्मली चौकीदार शेखर कुमार व मनोज पासवान को स्थानीय लोगों ने नाबालिग चालक को उसके हवाले कर दिया। उधर, घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई मुकेश कुमार ने वस्तु स्थिति से अवगत हुए।
दो घण्टे तक सड़क पर पड़ा रहा लाश।
सड़क हादसे में मौत हुए वृद्ध का शव तकरीबन 2 घंटों तक सड़क पर पर आ रहा। स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हुई लेकिन किसी ने शव को उठाना मुनासिब नहीं समझा। हालांकि कुछ लोगों ने शव को पहचान लिया। लोगों ने घटना की सूचना फोन के माध्यम से उसके परिजन को दिया। सूचना मिलते ही उनकी पुत्र वधू घटनास्थल पर पहुंचकर विलाप करने लगी। उन्होंने बताया कि वह और उनके ससुर साथ ही मार्केट आया था। वह कुछ देर पूर्व ही दूसरे रास्ते से अपने घर चली गई थी।कई घण्टो तक जाम रहा सड़क।
सड़क पर ही लाश पड़े रहने से नगर पंचायत के उतरी रिंग बांध पर कई घंटों तक जाम लगा रहा। लोगों की भीड़ के कारण दूसरे वाहनों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालाकी खबर प्रकाशन तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा था।
______

बता दे कि मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटे व बेटी को छोड़ गया है। बड़े बेटे 40 वर्षीय संतोष गोसाई, 25 वर्षीय अशोक गोसाई, 45 वर्षीय बिंदी देवी सभी शादी शुदा है। घटना के बाद नगर सहित मझौरा गांव में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!