स्लग-मस्ती करता बाघो का जोड़ा।
स्क्रिप्ट-अशोक शुक्ला।
प्लेस-लखीमपुर खीरी।
दिनांक-24-07-2022
एंकर-इंडोनेपाल बॉर्डर से सटे दुधवा के जंगलों मे बारिश से गर्मी से राहत पाने के लिये बारिश में मस्ती करता दिखाई दिया बाघों का जोड़ा,वीडियो हुआ वायरल।
लखीमपुर खीरी जिले में बीतें दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त होता नजर आ रहा था ऐसे में इंसान तो इंसान वन्यजीव भी तेज धूप और गर्मी से परेशान होते दिखाई दे रहे थे लेकिन वही मौसम में बदलाव के चलते सावन की पहली बारिश से आम जनमानस को राहत मिलती दिखाई दी ऐसे में जहां भीषण गर्मी से राहत मिलते देख मनुष्य बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए, तो वही इस हो रही तेज बारिश में जिले के तराई में मौजूद दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में भी भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए वन्यजीव भी बारिश का जमकर लुत्फ उठाते दिखाई दिए कुछ ऐसा ही नज़ारा दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में दिखाई दिया जहां हो रही बारिश में एक बाघों का जोड़ा बारिश के पानी में भीगकर मस्ती करता दिखाई दिया,वही उनकी मस्ती का एक वीडियो किसी वन कर्मी ने गश्त के दौरान अपने मोबाइल से बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है वही जिसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं ।