उतरौला पुलिस ने अपनी जान की परवाह न करते हुए, बाढ़ के पानी में डूब रहे बालक को बचाया….

उतरौला

 वाजिद हुसैन

उतरौला पुलिस ने अपनी जान की परवाह न करते हुए, बाढ़ के पानी में डूब रहे बालक को बचाया।

 

चौकी प्रभारी कस्बा उतरौला गुरुसेन सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए, बाढ़ के पानी में डूब रहे बालक को बचाया।
आपको बता दें कि 11 अक्टूबर मंगलवार को पाला गांव के चार बालक, कस्बा उतरौला के पास, बाढ़ में रास्ते से जा रहे थे। कि ग्राम पालमपुर का रहने वाला एक बालक जिसका नाम अफजल पुत्र साबिर अली का पैर फिसल जाने के कारण, बाढ़ के पानी में गिर गया। पानी का तेज बहाव होने के कारण, बहते हुए गहरे पानी में जाने लगा। सूचना मिलते ही, राहत व बचाव कार्य कर रहे , चौकी प्रभारी कस्बा उतरौला उप निरीक्षक गुरुसेन सिंह व हमराह आरक्षी भरत भूषण सिंह, आरक्षी जयकिशन द्वारा, अपनी जान की परवाह न करते हुए, डूबते बालक को बचाया गया। वहां पर मौजूद आसपास के लोगों एवं आमजन द्वारा चौकी प्रभारी द्वारा किये गए इस साहसिक कार्य की जमकर सराहना हो रही है।
R9.भारत उतरौला से वाजिद हुसैन की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!