एक अदद अल्टो कार व फर्जी दस्तावेज रखें एक अदद बैग के साथ किया गया गिरफ्तार…

सुरेन्द्र श्रीवास्तव ब्यूरो
जनपद बस्ती
दिनांक- 24.07.2022
थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम द्वारा फर्जी आईडी दिखाकर स्वयं को खनन अधिकारी बताते हुए J.C.B. चालकों से पैसा लेने वाले दो अभियुक्तों को एक अदद अल्टो कार व फर्जी दस्तावेज रखें एक अदद बैग के साथ किया गया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री आलोक प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज श्री योगेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना वाल्टरगंज क्षेत्र की जनता के सहयोग से दो अभियुक्त 1. उमेश पुत्र पारसनाथ 2. मनोज पासवान पुत्र आत्माप्रसाद जिनके द्वारा फर्जी आईडी दिखाकर स्वयं को खनन अधिकारी बताते हुए J.C.B. चालकों से पैसा लेते हुए दिनांक 23/24.07.2022 की रात्रि में बहेरिया चौराहे से एक अदद अल्टो कार नं0 UP 32 EK 5377 व फर्जी दस्तावेज रखें एक अदद बैग के साथ गिरफ्तार किया गया ।
प्राप्त तहरीर व गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 226/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471 IPC पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. उमेश पुत्र पारसनाथ निवासी ग्राम ककरही थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर (उ0प्र0) ।
2. मनोज पासवान पुत्र आत्मा प्रसाद निवासी ग्राम पकड़ी थाना चिन्हिया जनपद सिद्धार्थनगर (उ0प्र0) ।

बरामदगी का विवरण-
1. एक अदद चैन नुमा पिट्टू बैग मे 2 अदद खनन विभाग पहचान पत्र ।
2. 25 विजिटिंग कार्ड तरूण मित्र ।
3. आधार कार्ड उमेश कुमार ।
4. एक अदद पहचान पत्र तरूण मित्र उमेश ।
5. एक अदद पहचान पत्र सनसाइन उमेश ।
6. एक अदद आधार कार्ड शिव प्रसाद ।
7. एक अदद ई-श्रम कार्ड उमेश कुमार ।
8. एक अदद पहचान पत्र टी0वी0 9 प्रेस ।
9. एक अदद पहचान पत्र सनसाइन उमेश ।
10. एक अदद पहचान तत्र टाइम्स टुडेज ।
11. एक अदद पैन उमेश कुमार ।
12. एक अदद ए0टी0एम0 उमेश कुमार SBI ।
13. एक अदद डी0एल0 उमेश कुमार महाराष्ट्र स्टेट ।
14. एक अदद ए0टी0एम SBI गिरधारी ।
15. एक अदद चिपनुमा प्लास्टिक कार्ड राजशेखर ए वीरापोगू ।
16. एक अदद पहचान पत्र मनोज अपराध का अन्त ।
17. एक अदद पहचान पत्र 24×7 न्यूज चैनल मनोज ।
18. एक अदद पहचान पत्र तरूण मित्र मनोज ।
19. एक अदद पहचान पत्र स्वतंत्र जनमित्र ।
20. एक अदद ए0टी0एम0 यूनियन बैंक ।
21. एक अदद ए0टी0एम0 कार्ड यूनियन बैंक ।
22. एक अदद ए0टी0एम0 कार्ड इलाहाबाद बैंक ।
23. एक अदद पहचान पत्र आल इण्डिया क्राइम रिफार्म आर्गनाइजेशन मनोज ।
24. एक अदद पहचान पत्र दैनिक डावरी न्यूज ।
25. एक अदद वोटर आईडी कार्ड मनोज सिद्धार्थनगर ।
26. एक अदद वोटर आईडी कार्ड मनोज थाणे महाराष्ट्र ।
27. एक अदद ए0टी0एम0 HDFC ।
28. एक अदद यात्रा कार्ड ।
29. एक अदद डायरी LUXOR स्पाइरल बाइन्डिंग प्लास्टिक कवर शुदा ।
30. एक अदद लैपटाप HP सिरियल नं0 5CG05135G7 मेड इन चाइना प्रोडक्ट आईडी 2E4T1PA#ACJ बरंग सिल्वर कलर ।
31. प्रेस विज्ञापन रशीद बुक ।
32. एक अदद हैण्ड माइक मय लोगो सन साइन समय ।
33. एक अदद हैण्ड माइक मय लोगो सन साइन समय न्यूज (अंग्रेजी) ।
34. 2 अदद लोगो कवर वाक्स TM24TV NEWS तरूण मित्र ।
35. 4 अदद इण्टरमिडिएट प्रमाण पत्र छायाप्रति मय 2-2 अदद फोटोग्राफ ।
36. उमेश कुमार का जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र की लेमिनेटेड काफी मय मोहर व हस्ताक्षर सहित ।
37. रुपये 2,500/- नगद ।
38. एक अदद वाहन अल्टो कार नं0 UP 32 EK 5377 ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक-24.07.2022 को आकाश सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम बेलहरा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 04.07.2022 को मेरी JCB वाल्टरगंज से टिनीच रोड पर पिपरा चौराहे पर खड़ी थी जिस दौरान दो लोग ऑल्टो कार गाड़ी संख्या UP 32 EK 5377 से आये और खनन विभाग अधिकारी बताते हुए धमकाने लगे जिन्होनें ने आईडी के अनुसार अपना नाम 1. उमेश पुत्र पारसनाथ व 2. मनोज पासवान पुत्र आत्मा प्रसाद बताकर मेरे गुगल पे से अपने गुगल पे नम्बर 7678053524 पर रुपये 7,000/- पे करवाये थे । जिसके बारे में बाद में पता करने पर पता चला कि जनपद के कई JCB मालिकों से धमका कर पैसा लिया गया है जिसकी राशि लगभग रुपये 1,00,000/- होगा जिस पर हम लोगों को शक हुआ और इन दोनों लोगों को ढूढ़ने लगे । दिनांक 23/24.07.2022 की रात्रि को थाना वाल्टरगंज क्षेत्र अन्तर्गत टिनीच रोड पर बहेरिया चौराहे के पास नीतराम चौधरी जी की JCB चल रही थी जहाँ पर पुनः ये दोनों लोगों द्वारा खनन विभाग का अधिकारी बताते हुए पैसे की मांग की जा रही थी कि हम सभी लोगों ने एक साथ मिलकर पकड़ लिया ।
प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा दस्तावेजों की जांच एवं पूछताछ से उक्त दोनों व्यक्तियों के बारे में ज्ञात हुआ कि इन लोगों द्वारा कई फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों से पैसा वसूलने का काम करते थे जिसके आधार पर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 226/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471 IPC पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष वाल्टरगंज श्री योगेश कुमार सिंह जनपद बस्ती ।
2. का0 हरिशंकर, का0 प्रभुनाथ थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!