भरतपुर 16 अगस्त
एक दिवसीय चयन ट्रायल का स्थान हुआ परिवर्तित
भरतपुर.राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अगस्त के माह अंतिम सप्ताह में जयपुर में आयोजित होने वाली कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भरतपुर जिले की टीम के चयन के लिए एक दिवसीय चयन ट्रायल 18 अगस्त रविवार को सुबह 7 बजे से एस.आर क्रिकेट एकेडमी की जगह अब मॉडर्न स्कूल आगरा रोड पर होगा। एकेडमी की जगह पर अत्याधिक पानी भर जाने के कारण स्थान में बदलाव किया गया है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे