जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त 25 परिवादों का जिला कलेक्टर ने किया निस्तारण

भरतपुर 16 अगस्त

जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त 25 परिवादों का जिला कलेक्टर ने किया निस्तारण

 

भरतपुर.जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई जिसमें 25 परिवाद प्राप्त हुए। परिवादियों से रूबरू होकर सम्बंधित विभागों से प्राप्त शिकायतों के सम्बंध में फीडबैक लेकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रकरणों को संवेदनशीलता से लेते हुए समस्याओं का अंतिम रूप से निस्तारण कर परिवादी की संतुष्टि के बाद ही प्रक्रिया को ड्रॉप करें। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं एवं विभागीय योजनाओं की पात्रता के आधार पर आमजन को सभी अधिकारी स्वप्रेरित होकर लाभान्वित करें। जनसुनवाई में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पेंशन, पालनहार से सम्बंधित प्रकरण प्राप्त होने पर मौके पर ही आवेदनों को ऑनलाइन करवाकर परिवादी को शेष दस्तावेज शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कॉलोनियों में जलभराव से सम्बंधित प्रकरण प्राप्त होने पर नगर निगम एवं नगर विकास न्यास को पानी निकासी के साथ अतिक्रमणों को चिन्हित कर हटाते हुए पानी भराव की समस्या का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए। विद्युत कनेक्शन जारी करने, विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने सम्बंधी प्रकरणों में 7 दिवस में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!