कवर्धा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा हर फेर कवर्धा वन परिक्षेत्र में लाखो की धांधली शासन के पैसे का बड़े पैमाने में किया गया गबन कब होगा ऐसे अधिकारियों का दमन…

कवर्धा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा हर फेर कवर्धा वन परिक्षेत्र में लाखो की धांधली शासन के पैसे का बड़े पैमाने में किया गया गबन कब होगा ऐसे अधिकारियों का दमन

 

कवर्धा वन परिक्षेत्र में सूचना का अधिकारी अधिनियम 2005 के तहत आवेदन कर वर्ष 2021 की कैश बुक रोकड़ बही की जानकारी मांगी गई थी। जानकारी मिलने के बाद दस्तावेजों का अवलोकन करने पर विभाग के सभी काले कारनामे सामने आये, उक्त कैश बुक में कई घोटाले सामने आए जिसमे एक ही बिल को कई बार उपयोग किया गया।

उपवनमंडलाधिकरी आवास मरम्मत कार्य के नाम पर हुआ अत्यंत घोटाला

उपवनमंडलाधिकरी आवास मरम्मत में विभाग के कैश बुक (रोकड़ बही) के हिसाब से सामाग्रियों की लागत देखी जाए तो ऐसा लगता है, उक्त आवास में उपयोग में लाए गए सामाग्रियों को विदेशों से मंगवाया गया हो जैसे कि पी•वी•सी पाइप आप सभी जानते ही होंगे वह वन परिक्षेत्र कवर्धा द्वारा 81 रुपए प्रति नग से लगाए गए जो बाजारों में बड़ी मुश्किल से 40 रुपए प्रति नग के हिसाब से मिल ही जाते है, पीवीसी जंक्शन बॉक्स ऐसे सामानों को उसी दिन लाकर उसी दिन फिट भी कर दिया गया जिसका दो अलग अलग बिल बना कर दोनो बिलो सिर्फ फिटिंग चार्ज ही 5 हजार रुपए दर्शाया गया। वहीं आवास में टाइल्स के भी दो अलग अलग बिल बनाए गए, इलेक्ट्रिक सामानों में भी अत्यधिक घोटाला नॉर्मल एल•इ•डी लाइट प्रत्येक नग 6 सौ रुपए के हिसाब से लिये गये, मॉड्यूलर बॉक्स 6 सौ रुपए प्रति नग, एम•एम•पाइप और प्रोफाईल शीट के भी 3 अलग अलग बिल से मंगवाये गये ,उक्त भवन के मलबे को हटाने के लिए 17 मजदूरों को 7 दिनों का समय लगा और तो और उक्त भवन में बिजली मीटर के एक ही बिल को दो बार दर्शा ऐसे एनेखो लूट भवन मरम्मत के नाम पर की गई। कवर्धा वन परिक्षेत्र के रक्षक बन चुके है भक्षक।

डब्ल्यू बी एम सड़क निर्माण में मजदूर घोटाला
वृक्षारोपण के नाम पर भी मजदूर घोटाला

मजदूर अजय द्वारा ग्राम दरगवा में 0.55 हैक्टेयर में वृक्षारोपण कार्य दिनांक 16-2-2021 से दिनांक 28-2-2021 तक किया गया जिसमें मजदूर अजय ने 12 दिन का लंबा समाय लगाया अब आप सोच रहे होंगे 12 दिन में मात्र 0.55 हैक्टेयर में वृक्षारोपण करने में लगाया वहीं दूसरी ओर मजदूर अजय द्वारा ग्राम कोठार में भी दिनांक 16-2-2021 से दिनांक 28-2-2021 तक वृक्षारोपण किया गया। ऐसे ही डब्ल्यू बी एम सड़क निर्माण कार्य में भी मजदूर के नाम के राशि का गबन किया गया जिसमें सड़क निर्माण में कार्य कर रहे मजदूर को पानी पिलाने के नाम पर सोल्डर बनाने के नाम पर अत्यंत घोटाला किया गया है। ऐसी ही घोटालों के साथ 2021 के मार्च महीने कि कैश बुक रोकड़ बही बनाई गई। तो जरा सोचिए भ्रष्टाचारी वन परिक्षेत्र कवर्धा द्वारा प्रत्येक वर्ष कितना भ्रष्टाचार किया जाता होगा, कब होगी ऐसे अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही शासन पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंतित है और यहां के अधिकारी अपनी जेब गरम करने में चिंतित है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा

में वर्जन (बाइट) नहीं दे सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!