कांग्रेस सेवादल द्वारा आज विश्व हृदय दिवस पर हृदय संबंधी रोग एवं बचाव पर परिचर्चा की गई…

ब्रेकिंग न्यूज़
जिला ब्यूरो चीफ साहिल
MN,7999509427
MN,8878420082

कांग्रेस सेवादल द्वारा आज विश्व हृदय दिवस पर हृदय संबंधी रोग एवं बचाव पर परिचर्चा की गई

 

 

छिन्दवाड़ा-: कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि आज कांग्रेस सेवादल कार्यालय स्टेडियमग्राउंड मे विश्व हृदय दिवस पर परिचर्चा का आयोजन कर हृदय संबंधी रोगो एवं उनसे बचाव के उपायो पर एक परिचर्चा आयोजित की गई जिसमे वक्ताओ ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व हृदय संघ हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाते हैं। इस वर्ष की थीम “यूज हार्ट फॉर एवरी हार्ट” यानि “सभी हृदयों के लिए हृदय का उपयोग करें।” रखी गई है जिसमें हृदय एवं रक्तवाहिकाओं संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने पर जोर दिया गया है।
दुनियाभर में किए जा रहे शोध व सर्वे रिपोर्ट में यह खुलासा हो रहा है कि आजकल कम उम्र के लोगों को भी हार्ट अटैक की समस्या हो रही है। ऐसे मे विश्व हृदय दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने हार्ट के प्रति सतर्क करना है। विश्व हृदय दिवस महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपके दिल से संबंधित है। इसलिए आपको अपने आप से सवाल करने की जरूरत है कि आप अपने दिल को हैप्पी और हेल्दी रखने के लिए क्या कर सकते हैं और उसके अनुसार कार्य करें। अपनी दिनचर्या में बदलाव कर और नियमित खानपान से अपने शरीर व दिल को हेल्दी रख सकते हैं। ये दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लोगों को स्वस्थ दिनचर्या बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल से सुरेश कपाले, राकेश मरकाम, हेमबाबू सिंह राजपूत, अजय नागपुरे, राजू विश्वकर्मा, मनोज धुर्वे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!