केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में मिला वृद्ध व्यक्ति का शव…

छत्तीसगढ़ रायगढ़ से ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

● केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में मिला वृद्ध व्यक्ति का शव…..

रायगढ़ । केलाबाड़ी बस स्टैण्ड आसपास एक वृद्ध व्यक्ति (उम्र करीब 70 वर्ष) का कुछ दिनों से घूमते देखा गया था, जो काफी दिनों से बीमार प्रतीत हो रहा था, वृद्ध रात के समय बस स्टैण्ड यात्री प्रतिक्षालय में आश्रय ले रहा था जिसका दिनांक 17-18.11.2022 के दरमियानी रात फौत हो गया है । उक्त व्यक्ति के वारिसान का पता नहीं चल पाया है । सूचनाकर्ता राकेश पटवा निवासी केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड शिवानगर की सूचना पर थाना कोतवाली में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है । कोतवाली पुलिस मृतक के वारिसानों का पता कर रही है, शव को मरच्युरी में रखा गया है, वारिसानों के पता नहीं चलने पर तीन दिवस पश्चात पोस्ट मार्टम कर कफन-दफन की कार्यवाही किया जावेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!