खेतों की देखभाल करने गए कृषक को लगा करंट, तोडा दम, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

बयाना। अपने खेतों की देखभाल करने गया एक कृषक करंट की चपेट में आने से झुलस कर मूर्छित हो गया। जिसे बीती देर रात्रि को परिजन उपचार के लिए बयाना के अस्पताल लाए। जहां उसे चिकित्सकोे ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आज परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हैडकांस्टेबल समुंदरसिंह ने बताया मृतक कृषक 25 वर्षीय सुमरन कोली पुत्र हुकमसिंह निवासी डाडागांव थाना मांसलपुर है। जिसके परिजनों ने बताया है कि वह देर रात्रि को खेतों को देखने गया था। जहां करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।