गांधी और शास्त्री की जयंती पर हुए अनेक कार्यक्रम छुट्टी के दिन भी खुले शिक्षण संस्थान…..

गांधी और शास्त्री की जयंती पर हुए अनेक कार्यक्रम छुट्टी के दिन भी खुले शिक्षण संस्थान।

 

 

बयाना। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बयाना में रविवार को प्रशासन, विभिन्न संगठनों और शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। कस्बे की प्रमुख खादी संस्था श्री गांधी सेवा सदन की ओर से सुबह 5 बजे रामधुनी के साथ कस्बे के बाजारों में प्रभात फेरी निकाली गई और सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया।
यहां संस्था मंत्री वयोवृद्ध गांधीवादी मंत्री रामभरोसी गुप्ता ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा के दर्शन और विचारों को आत्मसात करने का आव्हान किया। इस अवसर पर राज्य सरकार की ओर से 50 फ़ीसदी छूट पर खादी बिक्री अभियान का भी शुभारंभ किया गया।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से गांधी चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सर्व धर्म प्रार्थना सभा और रामधुनी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम त्रिलोक चंद मीना, तहसीलदार अमित शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल, ईओ जितेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।
भाजपा शहर मंडल की ओर से पूर्व प्रत्याशी डॉ रितु बनावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ऋषि बंसल, शहर मंडल अध्यक्ष आनंद उपाध्याय के नेतृत्व में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही अंबेडकर पार्क में श्रमदान करते हुए साफ सफाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!