गुमशुदा बालिका को पुलिस ने ढूंढ निकाला, टीम की जबरदस्त कार्रवाई!

बैतूल: जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है! कई महीनों से लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी भैंसेदही के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहदा निरीक्षक व्ही.पी. मोर्य की टीम ने यह कमाल कर दिखाया।
मामला 09 मई 2024 का जब प्रार्थी की शिकायत पर अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए अपराध क्रमांक 92/2024, धारा 363 भादवि के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।
छानबीन और कड़ी मेहनत के बाद मिली बड़ी सफलता!
लगातार प्रयासों और पुलिस की जबरदस्त मुस्तैदी के चलते 06 फरवरी 2025 को टीम ने बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन में निरीक्षक व्ही.पी. मोर्य, उपनिरीक्षक संतोष सिंह नागवे, सहायक उपनिरीक्षक राज पहाड़े, प्रधान आरक्षक सचिन माहोरे, महिला प्रधान आरक्षक गायत्री, आरक्षक सुरेन्द्र धुर्वे और रमेश चौहान ने अहम भूमिका निभाई।
परिजनों ने पुलिस को कहा ‘धन्यवाद’
बालिका की सुरक्षित वापसी से उसके परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर सराहना की। प्रशासन ने भी पुलिस टीम के इस शानदार काम की प्रशंसा की है।
बैतूल पुलिस की यह तेजी और मुस्तैदी एक बार फिर साबित करती है कि अपराध और गुमशुदगी के मामलों में कोई भी पीछे नहीं बच सकता!