संवादाता खगेश साहू
सांकरा / महासमुन्द
ग्राम पंचायत बड़े लोरम के नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों ने शपथ ग्रहण करने के साथ संभाला कार्यभार

पिथौरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बड़े लोरम में प्रशासन के निर्देशानुसार पंचायत भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें सरपंच व पंचों ने प्रशासन के निर्देशानुसार शपथ ली।
उक्त आयोजन में नवनिर्वाचित सरपंच पद्मा प्रधान द्वारा संकल्प पत्र वाचन कर ग्राम के सर्वांगीण विकास एवं न्याय की भावना व गरीब पिछड़े वर्ग के विकास के लिए हर संभव मदद करने व ग्राम के विकास कार्यों में पूरी ईमानदारी से सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान सचिव मोहन पटेल, पूर्व सरपंच राधे बरिहा, पंच प्रमिला प्रधान , कौशल्या दीप, गोविंद निषाद,कोमल साहू , हेमा , भगवती भोई, मंदाकिनी प्रधान, श्याम प्रधान , बालमती साहू , अनुसया पटेल ,पंच सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।