घुमारवीं से कांग्रेस का टिकेट लगभग तय , भाजपा में संसय…

विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर

घुमारवीं से कांग्रेस का टिकेट लगभग तय , भाजपा में संसय

 

घुमारवीं से कांग्रेस का प्रत्याशी लगभग तय ही माना जा रहा है । पूर्व सीपीएस व अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश धर्माणी ही घुमारवीं से कांग्रेस के प्रत्यासी माने जा रहे । राजेश धर्माणी पिछले दो तीन सालों से घुमारवीं की जनता के बीच मे लगातार जा रहे है । वही प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री राजेन्द्र गर्ग को प्रदेश के सबसे कमजोर मंत्रियों में आंका जा रहा है । राजेन्द्र गर्ग पर विपक्ष भी लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगता रहा है चाहे वो मंत्री द्वारा अपनी पत्नी को कैबिनेट के माध्यम से पदोनुती देना हो या घुमारवीं भाजपा मंडल के पदाधिकारियो को बिना काम के लोक निर्माण विभाग से बिल बनवाने की बात हो, या फिर करोड़ो रुपयों की लागत से बनी सब्जी मंडी को कोड़ियों के भाव मे 40 साल के लिए लीज पर देना हो । भाजपा लगातार बड़े बड़े मंचो से दावा करती रही है कि भाजपा सरकार के राज में भर्ष्टाचार खत्म हुआ है । लेकिन घुमारवीं विधानसभा में मंत्री राजेन्द्र गर्ग पर विपक्ष पिछले पांच वर्षों से निरंतर भर्ष्टाचार के आरोप लगता आ रहा है । कुछ समय से राजेन्द्र गर्ग का स्वस्थ्य भी ठीक नही रह रहा है ।
अभी कुछ महीने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी साफ कहा था कि अगर किसी की टिकट कटती है तो किसी ने गिला नही कर पार्टी को जिताने के काम मे लगना है । इन सब बातों प्रतीत होता है कि भाजपा शायद घुमारवीं से अपने प्रत्यासी को बद कर किसी जिताओ को टिकट दे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!