चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना ने राजधानी रांची से श्री बंशीधर नगर अनुमंडलीय न्यायालय का ऑनलाइन किया उद्घाटन

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना ने राजधानी रांची से श्री बंशीधर नगर अनुमंडलीय न्यायालय का ऑनलाइन किया उद्घाटन

गढ़वा से राम मनोज मिश्रा की रिपोर्ट

बंशीधर नगर :
– श्री बंशीधर नगर वासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा क्योंकि तीन दशकों के बाद सिविल कोर्ट का तोहफा मिला है। जिसका शनिवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना ने राजधानी रांची से श्री बंशीधर नगर अनुमंडलीय न्यायालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

इस अवसर पर झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन, जोनल जज रत्नाकर भेंगरा,हाईकोर्ट के कई जज अधिवक्ता समारोह में शामिल रहे। श्री बंशीधर नगर अनुमंडलीय न्यायालय सिविल कोट के उद्घाटन के बाद अनुमंडल क्षेत्र में लोगों के बीच खुशी देखी जा रही है। उद्घाटन समारोह के अवसर पर सिविल कोर्ट परिसर में बड़े एलइडी स्क्रीन ऑनलाइन उद्घाटन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

 

इसके पूर्व नगर उंटारी का डेमोक्रेटिक फिल्म के जरिए परिचय किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला जज राजेश शरण सिंह, उपायुक्त रमेश घोलप,पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा, 172 बटालियन के कमांडेंट आशीष झा,अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही स्कूल बच्चों द्वारा पारंपरिक रूप से अतिथियों का पुष्प वर्षा कर भव्य रुप से स्वागत किया। वही रामा विद्यालय के छात्रों द्वारा बैंड बाजे की धुन पर घोष करते हुए कार्यक्रम स्थल पर ले जाया गया। इसके बाद कोर्ट परिसर में अतिथियों ने रुद्राक्ष,सागवान,अशोक का पौधारोपण किया। तत्पश्चात श्री बंशीधर नगर अधिवक्ता संघ द्वारा मुख्य अतिथियों को बुके देकर एवं विश्व विख्यात भगवान श्री बंशीधर जी के तस्वीर देकर स्वागत किया।

 

कार्यक्रम के अंत में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा झारखंडी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किए गए साथ ही गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके पूर्व सभी अतिथियों ने गुब्बारा उड़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

30 वर्ष बाद नगर उंटारी को मिला सिविल कोर्ट, खुशी

उल्लेखनीय है कि नगर उंटारी अनुमंडल का गठन जून 1992 को हुआ था। जिसके बाद से ही यहां न्यायालय की स्थापना नहीं की गई थी। लेकिन अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को मुकदमे के लिए गढ़वा जाना पड़ता था जो उन्हें काफी परेशानी होती थी। अब नगर उंटारी अनुमंडल न्यायालय बन जाने से काफी सहूलियत होगी।

उद्घाटन समारोह में अतिथियों का संबोधन….

उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान जिला जज राजेश शरण सिंह ने कहा कि श्री बंशीधर नगर अनुमंडल वासियों असुविधा को देखते हुए सिविल कोर्ट चालू कराया गया है अब इस क्षेत्र के लोगों को न्याय मिलने में परेशानी नहीं होगी सभी लोग अपने असर से अपनी अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से कर्तव्य का निर्वहन करेंगे किसी भी मुकदमे को लंबे समय तक नहीं खींचा जाएगा पुराने मुकदमे को जल्द से जल्द निपटारा होगा उन्होंने कहा कि श्री बंशीधर नगर सिविल कोर्ट में जज का पोस्टिंग कर दिया गया है।

 

अब लोगों को गढ़वा का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा साथ ही जज के लिए सबसे जरूरी है वह पारदर्शिता के साथ न्याय करें। जज ने कहा कि श्री बंशीधर नगर में सिविल कोर्ट शुरू हो जाने के बाद लंबित केसों का निष्पादन होगा।

जिला उपायुक्त रमेश घोलाप ने कहा कि नगर वासियों के लिए खुशी की बात है कि ऐसे जगहों पर सिविल कोर्ट खुला है ऐसे तो यहां के लोगों को 10 को से इसका इंतजार था जो आज पूरा हो गया उन्होंने कहा कि नगर उंटारी का सिविल कोर्ट भवन 2014 में ही बनकर तैयार था लेकिन कुछ कारणों से इसका उद्घाटन नहीं हो सका लेकिन आज ऐतिहासिक क्षण आया है उन्होंने कहा कि अब लोगों को न्याय के लिए दूरदराज नहीं भटकना होगा उनके त्वरित निष्पादन और उचित न्याय के लिए यह कोर्ट खुला है।

 

उन्होंने अनुमंडल वासियों से आपस में मिलजुल कर रहने की सलाह दी ताकि झगड़ा नहीं हो और कोई भी मामला कोर्ट में आए जिससे उन्हें कोर्ट का चक्कर काटना पड़े।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा, डीएफओ सौराष्ट्र शुक्ला, डीडीसी राजेश कुमार राय,सिविल सर्जन डॉ कमलेश कुमार,अधिवक्ता प्रवेश तिवारी, बृजेश चौबे समेत पदाधिकारी व अधिवक्ता के लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!