Heading -बिहटा थाना परिसर में दीपावाली एवं
छठ पूजा को लेकर के सांति समिति बैठक का आयोजन किया गया!!
सोनू कुमार रिपोर्ट बिहटा से

बिहटा -आज बिहटा थाना मे दीपवाली और छठ पूजा को लेकर शांति समिति का बैठक का आयोजन किया गया!वही इस मौके पर मौजूद बिहटा थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार, अंचलाधिकारी कन्हैया लाल, बिजली विभाग के एसडीओ नितेश कुमार, के नेतृत्व में किया गया। इन लोगो द्वारा बताया गया की दीपावाली एवं छठ पूजा में शांति से लोग यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं और जो भी असामाजिक तत्व के लोग हंगामा या सरारती करते हैं तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें और पुलिस इन लोगो पर उसी वक्त कार्रवाई करेगी और वह सजा के हकदार हो सकते हैं। वही इस मौके पर मौजूद बिष्णुपुरा पंचायत के सरपंच रामकुमार सिंह, देवकुली के मुखिया विनोद राय,समाज सेवी कुश कुश कुमार, राजेश कुमार पूर्व मुखिया बिहटा,एवं लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।