जल विहार महोत्सव का आयोजन विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से आयोजित किया गया….

संवादाता -आकाश मिश्रा
स्थान-हरगाँव
धूम धाम से मनाया गया 91वां जलविहार
लोंगो का उमड़ा जनसैलाब
जल विहार महोत्सव का आयोजन विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से आयोजित किया गया।

गाजे -बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी व लोगों का जन सैलाब उमड़ा । इसमें शामिल विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
हरगांव में वामन महोत्सव की मनमोहक शोभायात्रा जनार्दन मिश्र के आवास से रवाना हुई। शोभायात्रा में शामिल मनमोहक झांकियां आकर्षित कर रही थी। भगवान गणेश, हनुमान, दुर्गा, शकंर, पार्वती, नंदीश्वर, राधा-कृष्ण, राम महोली तिराहा, मुख्य चौराहा, अवध शुगर मिल, सूर्य कुंड होकर कार्यक्रम पहुंची। जल बिहार कराया गया। पूर्व सांसद जनार्दन प्रसाद मिश्र ने आरती कर प्रसाद वितरण किया। महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, नपं अध्यक्ष गफ्फार खां, राजकुमार त्रिवेदी, चंद्रशेखर मिश्र ,सांसद रेखा अरुण वर्मा ,अशोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!