जिलाधीश अजीत वसंत ने सपत्नीक किया मतदान

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
जिलाधीश अजीत वसंत ने सपत्नीक किया मतदान

कोरबा// कोरबा जिले में आज नगरीय निकायों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों में पहुंचनी शुरू हो चुकी है।
इसी कड़ी में कोरबा जिला कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत आज सुबह सपत्नीक मतदान केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने अपील की। कलेक्टर श्री वसंत ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के पर्व में शामिल होकर अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए हर मतदाता का वोट अमूल्य है। मतदान का अवसर एक निश्चित अवधि में मिलता है, इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर को गवाए बिना अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की की अपील, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!