जिला कांग्रेस भवन से निकले कावड़ियों ने सत्यनारायण बाबाधाम में शिव लिंग पर जल चढ़ाया…

छत्तीसगढ़ रायगढ़ से= ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R 9 भारत जिला कांग्रेस भवन से निकले कावड़ियों ने सत्यनारायण बाबाधाम में शिव लिंग पर जल चढ़ाया

रायगढ़ -8 अगस्त
आज जिला कांग्रेस कार्यालय रायगढ़ से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में विधायक प्रकाश नायक एवम महापौर जानकी काटजू की गरिमामयी उपस्थिति में काँवड़ यात्रा निकाली गई जो कांवर में जल लेकर जन आस्था के केंद्र बाबा सत्यनारायण धाम कोसमनारा के लिए बोल बम की गूंज के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली । इस धाम के लिए यह जानना लाजमी होगा कि ये शिव भक्त बाबा सत्यनारायण की तपोस्थली है और इस धाम में बाबा जी के सम्मुख बने शिवलिंग में जल अर्पित करने से चहुं दिशाओं में धनात्मक ऊर्जा संचारित होती है यही वजह है कि पूरे देश के लोग इस तपोस्थली में जल अर्पण करना अपना सौभाग्य मानते हैं क्योंकि जल अर्पण करते वक़्त शिव भक्त बाबा सत्यनारायण का दर्शन भी हो जाता है और उनका आशीर्वाद भी भक्तजनों को मिल जाता है ।
हमे काँवड़ यात्रा क्यों करनी चाहिए इस काँवड़ यात्रा का इतिहास भी जानना जरूरी है कांवड़ यात्रा का इतिहास बहुत पुराना है. शास्त्रों के मुताबित भगवान शिव के परम भक्त परशुराम ने पहली बार इस कांवड़ यात्रा को सावन के महीने में ही किया था. तभी ये कांवड़ यात्रा संतों ने शुरू की और सबसे पहले साल 1960 में सामने आई थी. इस यात्रा में पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं. इसके अलावा एक और मान्यता है कि इस यात्रा की शुरूआत श्रवण कुमार ने की थी. श्रवण कुमार ने अपने माता-पित की इच्छा पूरी करने के लिए उनको कांवड़ में बैठाकर लेकर आए और हरिद्वार में गंगा स्नान करवाया था. इसके साथ ही श्रवण कुमार वापस आते वक्त गंगाजल भी लेकर आए थे और इसी जल से उन्होंने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया था। कहा जाता है सावन मास में सोमवार के दिन शिवलिंग में जल बेलपत्र चढ़ाने से मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सभी बाधाएं दूर होती है।
रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने कांग्रेस के शिवभक्तों की इस काँवड़ यात्रा के विषय मे बताया कि कांग्रेस सर्वधर्म समभाव की पार्टी है हम समाज मे व्याप्त जातीय दूरियों को मिटाने और कुरीतियों से बचने के तौर तरीके अपनाने तथा आपसी भाईचारे और सामंजस्य बनाये रखने की नीतियां अपने जीवन मे अपनाने हेतु कृत संकल्पित हैं और यही कांग्रेस की विचारधारा है अतएव हम इस काँवड़ यात्रा से सद्भावना और भाईचारे का संदेश जन जन तक पहुंचाना चाहते हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि काँवड़ यात्रा से आत्मिक शुद्धि होती है परम आस्था स्थली सत्यनारायण बाबाधाम पहुंचकर हमारे सभी कांग्रेस प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता काफी उत्साहित रूप से शामिल हुए और उर्जित हुए है।हम सभी धर्म के तीज त्योहारों उल्लासपूर्वक मनाते हैं और सभी के सुख समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।इस काँवर यात्रा का कोतरा रोड में जिला अल्प संख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुबस्सिर हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया व अपने शिवभक्त साथियों के साथ कोसमनारा बाबाधाम में शामिल होकर सभी से साम्प्रदायिक सदभाव हेतु एकजुट रहने की अपील की और कौमी एकता की मिसाल प्रस्तुत की।

कावर यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से
जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष दीपक पाण्डेय,उपेंद्र सिह,जिला कांग्रेस ग्रामीण एवम शहर प्रभारी महामंत्री किरण पंडा,शाखा यादव,शंकर अग्रवाल,रानी चौहान, नारायण घोरे,असरफ खान,ब्लाक अध्यक्षद्वय विकास ठेठवार,मदन महंत,दयाराम धुर्वे,शेख सलीम नियरिया,रत्थु जायसवाल,अमृत काटजू,विनोद कपूर,आशीष केसरी,वसीम खान,गणेश घोरे,विकास बोहिदर,दीपक पटेल,तीजलाल बरेठ,अनुपमा यादव,सपना सिदार,रंजना पटेल,नरेंद्र जुनेजा, बरखा सिंह,संजुकता सिह,दीपक मंडल,अरुणा चौहान,लता खूंटे,राकेश चौधरी,नगीन जैन,गोरेलाल बरेठ,अरुणा मेश्राम, पूजा सिह,लक्ष्मी चौहान,किरण बरेठ,लक्ष्मण महिलाने,अजहर हुसैन,बनवारी डहरे,सोनू पुरोहित,सानू साबरी,ताज मोहम्मद,अमीन राज,रोहित महंत,प्रताप सिंह,आदि कांग्रेसी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!