जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 के प्रत्याशी कृष्ण कुमार जायसवाल को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन, जनसंपर्क अभियान तेज

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 के प्रत्याशी कृष्ण कुमार जायसवाल को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन, जनसंपर्क अभियान तेज

बरपाली//लोकतंत्र के महापर्व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आगाज हो चुका है।कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कृष्ण कुमार जायसवाल ने इस चुनावी रण में प्रचार का शंख फूंक दिया है । जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में कृष्ण कुमार जायसवाल को छाता छाप आबंटित हुआ है जिसके प्रचार के लिए वे क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लगातार जनसम्पर्क कर रहे हैं। जनता से आशीर्वाद लेने गांव-गांव पारा, मुहल्ला डोर-टू-डोर पंहुच रहे हैं। कृष्ण कुमार जायसवाल ने रविवार को ग्राम तरदा,बैगापाली, कनकी,जोगी पाली,सरईयानार,डोगरा, गुमिया,कथरीमाल,में जनसम्पर्क किया। इस दौरान ग्रामवासी स्थानीय मतदाता खासकर महिलाएं अपने घरों से निकल कर कृष्ण कुमार जायसवाल को विजय श्री का आशीर्वाद देने हेतु उमड़ पड़े और जनसमर्थन देने के साथ ही कृष्ण कुमार जायसवाल के लिए नारे लगाते गांव मोहल्ले के युवा, महिलाएं उनके साथ चुनाव प्रचार में साथ चलने लगे।
विदित हो कि कृष्ण कुमार जायसवाल कांग्रेस के जमीनी स्तर के नेता व क्षेत्र के लोगों के दु:ख;सुख के साथी कृष्ण कुमार जायसवाल हैं। कृष्ण कुमार जायसवाल कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी है। इनके धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी जायसवाल पिछले कार्यकाल में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है। उनके कार्यकाल में बहुत काम हुआ है।उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्य किया तथा ग्रामीणों और युवाओं के दिल में अपनी जगह बनाई। कृष्ण कुमार जायसवाल शुरुआत से ही क्षेत्र के विभिन्न जनकल्याण के मुद्दों को उठाते आये हैं और गांव के लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। इस वजह से जनता के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं इसलिए जनता उनके जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 पर दावेदारी से काफी उत्साहित है और कृष्ण कुमार जायसवाल के पक्ष में मतदान करने का समर्थन करने बढ़-चढ़ कर प्रचार कर रहें हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!