झाड़ग्राम
झाड़ग्राम जिला पुलिस के पहल पर नयाग्राम थाना अंतर्गत पतिना मे सृजन प्रकल्प का शुभारंभ जिला के पुलिस कप्तान अरिजीत सिन्हा ने फीता काटकर किया, इस परियोजना के माध्यम से विभिन्न परिवार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मशरूम की खेती कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगे, पुलिस कप्तान श्री सिन्हा ने कहा कि नयाग्राम और गोपीबल्लवपुर प्रखंड में कुल 26 परिवारों के साथ पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे प्रारंभ किया गया है, हालांकि आने वाले दिनों में पूरे झाड़ग्राम जिले में विस्तार किए जाएंगे, उन्होंने कहा विभिन्न बाजारों में मशरूम की अच्छी खासी मांग है ,

इसलिए आत्मनिर्भर महिलाओं के लिए मशरूम की खेती के लिए सृजन परियोजना शुरू की गई है, इस परियोजना के जरिए उनकी मदद की जाएगी, उन्होंने कहा इस क्षेत्र के पिछड़े व गरीब परिवारों को आने वाले दिनों में आर्थिक रूप से स्वालंबन बनाने के लिए या पहल की गई है , इस मौके पर नयाग्राम थाना प्रभारी सुदीप घोषाल के अतिरिक्त अन्य लोग उपस्थित थे,
R9 भारत
बिभूति भूषण भद्र