दंतैल ने उत्पात मचाते हुए तोड़ी बाउंड्रीवाल

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

दंतैल ने उत्पात मचाते हुए तोड़ी बाउंड्रीवाल


कोरबा// कोरबा जिला अंतर्गत कुदमुरा क्षेत्र में दंतैल हाथी का उत्पात लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार यहां से धान मंडी में रात्रि पहर पुनः घुसने की कोशिश की, लेकिन वहां तैनात कर्मियों तथा वन अमले द्वारा उसे खदेड़ दिए जाने से नाराज हो गया और वन विभाग के रेस्ट हाउस वहां बनी बाउंड्रीवाल को तोडक़र अपना गुस्सा उतारा। इतना ही नहीं रास्ते में एक किसान के बाड़ी के बाउंड्रवाल को भी ढहा दिया। दंतैल के उत्पात से हुए नुकसानी का आंकलन वन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज में इन दिनों 43 की संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं जिसमें 37 हाथी कुदमुरा वन परिसर के जंगल में हैं जबकि 6 हाथी चचिया परिसर में सक्रिय हैं। कुदमुरा परिसर में मौजूद हाथियों के दल में से एक दंतैल हाथी अलग होकर लगातार उत्पात मचा रहा है। प्रतिदिन यह हाथी दल से अलग होकर धान मंडी के पास पहुंच जाता है और वहां रखे धान को नुकसान पहुंचाने तथा खाने की कोशिश करता है। गत रात्रि यह दंतैल हाथी फिर मंडी के पास पहुंचकर मंडरा रहा था जिसे वहां तैनात कर्मियों ने देख लिया और वन अमले को बुलाकर खदेड़ दिया। खदेड़े जाने पर हाथी जंगल की ओर वापस चला गया। अर्ध रात्रि को वह फिर मूवमेंट किया और वन विभाग के कुदमुरा में स्थित रेस्ट हाउस में बने बाउंड्रीवाल को ढहा दिया। इतना ही नहीं रास्ते में चमार सिंह नामक ग्रामीण के बाड़ी को निशाना बनाते हुए उसके बाउंड्रीवाल को भी तोड़ दिया।
जब लोगों ने दोनों ही स्थानों में बाउंड्रीवाल को टूटा हुआ देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिस पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर दंतैल द्वारा किए गए नुकसानी का आंकलन करने में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!