दिव्यांग, बुजुर्ग और उभयलिंगी व्यक्तियों के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी

छत्तीसगढ़ रायगढ़ से ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

दिव्यांग, बुजुर्ग और उभयलिंगी व्यक्तियों के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी

रायगढ़, 7 नवम्बर 2022/ समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य में दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और उभयलिंगी व्यक्तियों के कल्याणार्थ पुनर्वास हेतु विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। उनकी आवश्यकता के अनुरूप आपातकालीन सेवाएँ, संसाधन उपलब्ध कराने हेतु विभाग के लक्षित समूहों को आवश्यक परामर्श, शिकायतों तथा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु हेल्पलाईन नम्बर 155326 एवं टोल फ्री नम्बर 1800-233-8989 का संचालन समाज कल्याण संचालनालय रायपुर के माध्यम से 01 नवम्बर 2022 से शुरू किया जा चुका है।
जिले के दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक एवं उभयलिंगी समुदाय के व्यक्ति हेल्पलाईन एवं टोल फ्री नम्बर के माध्यम से अपनी समस्याओं को दर्ज कराकर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!