दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन, नशा मुक्त समाज बनाने के लिए संभाग समन्वयक ने दिलाई शपथ…

दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन, नशा मुक्त समाज बनाने के लिए संभाग समन्वयक ने दिलाई शपथ

 

 

दामजीपूरा—– मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला बैतूल के विकासखंड भीमपुर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ,प्रशिक्षण जनपद पंचायत भीमपुर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया जिसमें प्रथम दिवस में प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भीमपुर सुश्री कंचन वास्कले द्वारा किया गया जिसमें मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया उसके पश्चात ब्लॉक समन्वयक सरिता पाठक के द्वारा जन अभियान परिषद की जानकारी प्रदान की गई उसके पश्चात नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खुर्दा के अध्यक्ष लवकेश मोरसे के द्वारा जन अभियान परिषद की योजनाएं एवं कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की गई,एवं, डॉक्यूमेंटेशन तैयार करने पर समझाइश दी गई बीएमओ बृजेश यादव के द्वारा स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां प्रदान की गई दितीय दिवस प्रशिक्षण का शुभारंभ गायत्री परिवार के कार्यकर्ता दुर्गेश मन्नासे,सोनीजी एवं बिसोनी जी के साथ मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर की गई उसके बाद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बाटलाखुर्द के अध्यक्ष शंकरलाल चौहान जी के द्वारा सामाजिक अंकेक्षण पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई कुंड वकाजन से जंगल परते के द्वारा सामुदायिक सहभागिता पर फोकस डाला गया एवं कमलेश लोखंडे जी के द्वारा स्वैच्छिक संगठनों के बारे में जानकारी प्रदान की गई जन अभियान परिषद नर्मदा पुरम संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी सर के द्वारा जन अभियान परिषद में हमें ग्राम स्तर पर स्वेच्क्षिकता सामूहिकता से स्वावलंबन समाज का निर्माण करना है बताया गया एवं नशा मुक्ति पर शपथ दिलाई गई प्रशिक्षण के अंत में जनपद अध्यक्ष भैयालाल ईरपाचे जी के द्वारा समस्त प्रस्फुटन समितियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं उन्हें प्रमाण पत्र बांटे गए प्रशिक्षणार्थियों में रामकिशोर धुर्वे घोगरा पूजा मोरले खारीढाना शशिकला धुर्वे लक्कड़जाम अलकेश कुदारे आमापठार मनोज छेरके राहुल करछले बाटलाकला लतिका सोनी धनवंती आखंडे मोहटा नंदलाल आठवां डुलिया विनोद धुर्वे प्रमोद जागरे सावी मालवीय अंशसेवा समिति कमल इवने मुकेश उइके, मुन्ना बारस्कर,चिरोंजी कास्दे, नारायण पाटिल,गोरेलाल उइके चवलसिंह आहाके, संजय मोरले सहित समस्त प्रस्फुटन समिति उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!