बिग ब्रेकिंग
बाँदा जनपद के तिन्दवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर गांव में ग्रामीणों ने बाइक सवार दो लोगों को बकरी चुरा कर भाग रहे, चोरों को पकड़ा,जिससे ग्रामीणों के ऊपर फायर कर दिया।
ग्रामीणों ने दौड़ाकर बबेरु कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी में पकड़ लिया। और पुलिस को सौंप दिया हैं। जिसके कब्जे से एक तमंचा तीन जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस बरामद किया हैं।
तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर गांव की रहने वाली ममता देवी पत्नी दलपत यह आज रविवार को अपनी बकरिया सड़क के किनारे चराने गयी थी। तभी शाम 5 बजे बाइक सवार बदमाश रमजान पुत्र अब्दुल रहमान उम्र 52 वर्ष ,बाबू खान पुत्र अब्दुल गनी 21 वर्ष निवासी जखनी थाना गिरवा पहुंचे, और बकरी को खेत से उठाकर मोटरसाइकिल में लादकर भाग रहे थे। तभी बकरी मालिक के घर के बगल से ही निकले तभी बकरी चराने गई ममता का पुत्र सत्यवीर की नजर चोरों पर पड़ी तो उसने पीछा किया। तभी बकरी चोरों ने 315 बोर के अबैध तमंचे से फायर कर दिया। इतने में सभी गांववालों को पता चला तो उन्होंने मोटरसाइकिल चोरों का पीछा किया। और बबेरु कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव में दबोच लिया, इसके बाद उनके पास 315 बोर का तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया, सिमौनी चौकी में तुरंत सूचना दी गयी, और पुलिस मौके पर पहुँचकर दोनों चोरों को व एक 315 बोर तमंचा कारतूस बरामद किया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि इसके पहले भी कई बकरियां गांव से चोरी हो चुकी हैं। हो सकता है, यही लोग गांव से बकरिया चुरा कर ले जाते रहे हो, लेकिन आज रविवार को शाम 5 बजे इनको पकड़ लिया गया है। लोग देखने पर विरोध करते थे, तो उनके ऊपर गोली चलाने लगते है, इनका एक लंबा गिरोह है। और इन पर कार्यवाही किए जाने की मांग किया है।
उधर बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाठक के द्वारा जानकारी दी गई कि, ग्रामीणों ने दो बाइक चोरों को दौड़ा कर पकड़ा है। जिनके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। जिसमें बबेरू कोतवाली पर दोनों चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। और चोरों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
बाँदा से शिवविलाश शर्मा की रिपोर्ट