जिला नरसिंहपुर करेली
धार्मिक नगरी आमगांव बड़ा मैं शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया
आमगांव बड़ा में प्राचीन परंपरा अनुसार शरद पूर्णिमा के अवसर पर भव्य झांकी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस अवसर पर ग्राम की समितियों द्वारा चलित धार्मिक झांकियों का प्रदर्शन किया गया श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब शास्त्रों में उल्लेख है शरद पूर्णिमा में मां लक्ष्मी पृथ्वी पर नजदीक से विचरण करती है और जो लोग शरद पूर्णिमा की रात्रि में जागकर खुले आसमान के नीचे रहते हैं उन लोगों पर मां लक्ष्मी धन धान्य की बारिश करती है इस रात्रि 16 कलाओं से युक्त चंद्रमा भी लोगों पर आरोग्यता की बारिश करता है इसी मान्यता अनुसार ग्राम आमगांव बड़ा में पीढ़ी दर पीढ़ी बरसों से झांकियों का उत्सव मनाती आ रही है ताकि ग्राम सहित आसपास क्षेत्र के ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे ज्यादा से ज्यादा दर्शनों के लिए रात्रि में जागरण कर सड़कों पर विचरण करें ताकि मां लक्ष्मी की कृपा उन पर सदैव बनी रहे
इसी तारतम्य में ग्राम की सभी समितियों ने एक से बढ़कर एक झांकियों का प्रदर्शन किया ग्राम में 9 झांकियां और सभी मंदिरों के भगवान को भी सजाया आकर्षण का केंद्र रही महिषासुर वध नव युवा धार्मिक उत्सव समिति द्वारा महिषासुर वध बडे ही सुंदर तरीके से पेश किया जिसमें देवी जी को आसमान से प्रकट कर धरती पर उतारा गया समिति को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ वहीं द्वितीय स्थान झंडा चौक बाजार में करण और अर्जुन महाभारत युद्ध को प्राप्त हुआ कुशवाहा नगर सूर्य उत्सव समिति श्रवण कुमार की मात्र पित्र को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ सभी समितियों व मंदिरों को प्रोत्साहन राशि दी गई।
जिला संवाददाता अंकुर महाजन