धौलपुर अभिभाषक संघ ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

धौलपुर ।अभिभाषक संघ की बैठक अध्यक्ष प्रशांत हुण्डावाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें अभिभाषक संघ बाड़ी के सीनियर अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया गया और न्यायालय परिसर में जुलूस निकाला गया ।
अध्यक्ष प्रशांत हुण्डावाल ने बताया कि आज हमारे द्वारा न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया गया है ।
और पूरे न्यायालय परिसर में घटना के विरोध में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया है।
उन्होंने बताया कि अभिभाषक संघ की बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी ।
जुलूस में कार्यकारणी सदस्यों सहित काफी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।