धौलपुर के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हलचल बढ़ गई है।

आज सुबह 10 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगी। एनएसयूआई और एबीवीपी के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कुछ छात्रों के निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। एनएसयूआई ने सोनू गुर्जर और एबीवीपी ने सूरज कंसाना को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा प्रीति कुशवाहा के निर्दलीय नामांकन भरने की बात सामने आई है। गवर्नमेंट कॉलेज में इस साल 2 हजार 685 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। 26 अगस्त को होने वाले मतदान को लेकर इस बार प्रत्याशियों को मतदाता की पहचान करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी।
कॉलेज प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि पहली बार फर्स्ट ईयर की क्लासेस नहीं लगी है। कुल मतदाताओं में से 1 हजार 100 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी किसी को पहचान नहीं है। ऐसे में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के सामने मतदाताओं की पहचान करने में मुश्किल आएगी। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के नियम के मुताबिक किसी भी प्रत्याशी को मतदाता के फोन नंबर नहीं दिए जाएंगे। प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत रिपोर्टर बाड़ी धौलपुर