नादनपुर थाना पुलिस की कार्यवाही
अपहरण व मारपीट के मामले में एक वर्ष से फरार आरोपी मुरारी उर्फ दौजी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त गाडी को किया जब्त
धौलपुर पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के निर्देशन में नादनपुर थाना प्रभारी घनश्याम सिंह एवं टीम द्वारा अपहरण व मारपीट के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी मुरारी लाल उर्फ दौजी पुत्र स्व. ल्होकने उम्र 34 बर्ष जाति मीना निवासी झाला थाना नादनपुर हाल निवासी एल-4 फ्लेट नं. 57 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी धौलपुर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त गाडी को जब्त किया है ।
थाना प्रभारी घनश्याम सिंह ने बताया कि विगत 13 फरवरी 2024 को देशराज पुत्र अमरसिंह जाति मीना उम्र 27 साल निवासी नकटपुरा थाना सरमथुरा ने उक्त आरोपी के खिलाफ नादनपुर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें नादनपुर थाना पुलिस ने पूर्व में दो आरोपी पीतमसिंह व रविकुमार को गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें मुरारी लाल उर्फ दौजी करीब 1 साल से फरार चल रहा था जिसे नादनपुर थाना पुलिस ने आज घटना में प्रयुक्त गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
कार्यवाही के दौरान नादनपुर थाना प्रभारी घनश्याम सिंह हेड कांस्टेबल कन्हैयालाल एवं कांस्टेबल भैरोसिंह, मोहनप्रकाश, विजयसिंह, सियाराम एवं मिथलेश कुमार मौजूद रहे।
बसेड़ी से संवाददाता माधो सिंह परमार