नौडीहा बाजार पुराना थाना से प्रखंड तक झारखंड की हेमन्त सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

नौडीहा बाजार पुराना थाना से प्रखंड तक झारखंड की हेमन्त सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया

पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने मुख्य रूप से इसकी अगुआई की।
मंडल अध्यक्ष बाबूलाल पाठक, रामजी मिश्रा, रौशन सिंह, फुलवा देवी, विधायक प्रतिनिधि मनोज भुइयाँ, अशोक प्रसाद यादव, लाल बिहारी जी, सांसद प्रतिनिधि अमरेश यादव, मुखिया प्रतिनिधि वृंदा प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, छोटू सिंह, चुन्नू सिंह, काशी प्रसाद, महेश प्रसाद, पंचायत समिति विजय सिंह , सुनील सोनी, पूर्व मुखिया नरेश यादव इत्यादि संगठन के सैकड़ो लोग मौजूद थे।
पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि यह सरकार एक भी कार्य और उपलब्धि नहीं हासिल कर सकी है। जबसे हेमन्त सोरेन की सरकार इस राज्य में आई है, तबसे भ्रष्टाचार, चोरी, डकैती हत्या, अपहरण, लूट निरंतर हो रही हैं। यह सरकार आदीवासी और महिला विरोधी है।
राज्य में बेरोजगारी, पलायन और सुखाड़ जैसे मुद्दों से विमुख होकर यह सरकार होटल डिप्लोमेसी, सैर सपाटा, नौका विहार करने में लगी है। पतरातू डैम की सैर से लेकर छत्तीसगढ़ तक सत्ता पक्ष के विधायक सैर करते हुए सरकार की धनराशि का दुरुपयोग कर रहे हैं।
राज्य में हेमंत सरकार के खिलाफ जनाक्रोश चरम पर है। जनता अब इस सरकार से निजात चाहती है। हेमंत सरकार के तीन साल पूरे होनेवाले है लेकिन यह सरकार विकास के पैनाने पर शून्य है। बहन-बेटियां घरों में असुरक्षित हैं।
तीन वर्षों में पांच हजार से ज्यादा बहन-बेटियां दुष्कर्म की शिकार हुई हैं। विधि-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरकार आपके द्वार करते करते इडी के द्वार पहुंच गयी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपने पद से इस्तीफा देने की मांग करते हुए पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार के इतने बड़े मामले में मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए बुलाना लोकतांत्रिक इतिहास की काली घटना है। मुख्यमंत्री को जांच एजेंसी का समन मिलना यह प्रमाणित करता है कि इस भ्रष्टाचार की कहानी में कहीं न कहीं वह भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री को चाहिए कि लोकतंत्र और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा करते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!