पिछले वर्ष कस्तूरबा गांधी और इस बार निभाएगी महात्मा गांधी का किरदार…..

किड जी ऊना की सान्वी ने 2 किरदार निभाकर बटोरी वाहवाही
– पिछले वर्ष कस्तूरबा गांधी और इस बार निभाएगी महात्मा गांधी का किरदार

मनोज डोगरा चिंतपूर्णी

 

 

ऊना। 2 अक्टूबर गांधी जयंति के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए स्कूलों में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। किड जी स्कूल ऊना की छात्रा सान्वी ने पिछले गांधी जयंति के अवसर पर कस्तूरबा गांधी का किरदार निभा कर खूब तालियां बटोरीं थी। इस वर्ष गांधी जयंति के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सान्वी महात्मा गांधी का किरदार निभाएगी। सान्वी पढ़ने लिखने के साथ साथ एक प्रतिभाशाली कलाकार भी है। पिछले वर्ष और इस वर्ष की फ़ोटो को एक साथ देखने पर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता के इन 2 किरदारों के पीछे 1 ही चेहरा है। किड जी स्कूल प्रवंधन ने बताया कि सान्वी एक होनहार और प्रतिभाशाली छात्रा है। आज के समय में लड़कियां लड़कों से आगे हैं और अपनी प्रतिभा को अलग अलग मंचो पर प्रदर्शित कर माता पिता का नाम रोशन कर रही हैं। प्रबंधन ने 2 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए सान्वी को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!