पीडब्ल्यूडी मंत्री ने किया सी बी ई ओ कार्यालय का उद्घाटन…….
सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव ने कस्बा भुसावर में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुये कहा कि वैर विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता से समय पर पूरा कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा की राजस्थान में सड़को की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिये विभाग द्वारा अभियान के रूप में सडकों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि भुसावर नगर पालिका क्षेत्र की सडकों की शीघ्र मरम्मत करा दी जायेगी इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि भुसावर नगर पालिका क्षेेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा साढ़े चार करोड़ रूपये की लागत से सी सी सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।
भुसावर के ब्राह्मण समाज द्वारा मंत्री भजन लाल जाटव का माला ,साफा एवं चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट की। उन्होंने भुसावर में शिक्षा विभाग के सीबीईओ कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया । शिलान्यास कार्यक्रम में चन्द्र प्रकाश अवस्थी, रचना पांडे,चिरमोली राम जाटव सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सी बी ई ओ नरपत सिंह गुर्जर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद मंत्री जाटव ने आमजन जनसुनवाई कर समस्याओं के समाधान के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिये।
भरतपुर से लोकेंद्र शर्मा की रिपोर्ट