पीडीएस डीलर निशुल्क मिलने वाला जुलाई माह के राशन का तत्काल करे वितरण वितरण.

पांडू से अनिल शर्मा कि रिपोर्ट.

झारखण्ड पलामू :- जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत मुसिखाप पंचायत में समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि सुनील पांडेय कि उपस्थिति में किया गया राशन का वितरण. बताते चलें कि यह राशन कोविड-19 में मिलने वाला निशुल्क राशन था जो कि जुलाई माह में पीडीएफ डीलरों द्वारा लोगों को नहीं दिया गया था. पीडीएस डीलर ब्रह्मदेव साव के सभी राशन कार्ड धारियों के बीच जुलाई माह का निशुल्क मिलने वाला राशन का वितरण किया गया है. मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी श्री पांडेय ने कहा मुसिखाप पंचायत में जुलाई माह में मिलने वाला निशुल्क राशन जो सरकार द्वारा एक्स्ट्रा दिया जाना था वह डीलरों द्वारा राशन कार्ड धारियों को नहीं दिया गया था. श्री पांडेय ने मुसिखाप पंचायत के सभी पीडीएस डीलरों को आगाह करते हुए कहा सभी लोग जुलाई माह के निशुल्क मिलने वाला राशन का वितरण तत्काल कर दें अन्यथा बाध्य होकर आप के विरूध करवाई हेतु विभाग को लिखा जाएगा. गरीबों को मिलने वाला निवाला किसी भी कीमत पर लूट नहीं होने दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!