पुलिस की सख्ती के बावजूद जिले में सुलफा और अवैध शराब का धंधा खूब चमक रहा

मंगल ठाकुर

बरठीं बिलासपुर।

पुलिस की सख्ती के बावजूद जिले में सुलफा और अवैध शराब का धंधा खूब चमक रहा है।

सूरज ढलने के बाद चमकने वाले इस धंधे की दलदल में युवा वर्ग धंसने लगा है। बरठीं और साथ लगते क्षेत्रों में सुलगती चिलमों से कश खिंचने वालों को आम देखा जा सकता है। वहीं उबाल मारती कच्ची शराब की हांडी की महक पाकर खरीददार भी खुद इन अड्डों पर पहुंच जाते हैं। मोबाइल फोन का नेटवर्क शराब और चरस तस्करों के लिए पुलिस से बचने का एक अच्छा साधन साबित हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में कुल्लू की भांग और पंजाब की शराब की नशेड़ियों में खूब डिमांड है। शराब, चिट्टा, चरस, अफीम, कोरेक्स और नशे के इंजेक्शन इधर से उधर करने में चोखी कमाई होने के कारण यह धंधा पैर पसारता जा रहा है।

जिले के स्वारघाट, भाखड़ा, कोसरियां और झंडूता के रास्ते से शराब के तस्कर क्षेत्र में घुसते हैं। वहीं कुल्लू के रास्ते चरस और अफीम की मरोतन, सप्लाई क्षेत्र में की जा रही है। बरठीं और इसके साथ लगते क्षेत्रों में चरस के तस्कर नशेड़ियों की तलाश में आम घूमते देखे जा सकते हैं। विकास खंड झंडूता और तलाई थाना के तहत बल्हसीणा, भडोलीकलां, मरोतन, जेजवीं, मलारी, बरठीं, बडगांव, सुन्हाणी, छत, कपाहड़ा, करलोटी, सुन्हाणी, झंडूता, समोह, गेहडवीं, ज्योरीपतन और डाहड़ में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों का धंधा चल रहा है। इसके साथ ही आजकल पंचायतों के ढुलमुल रवैए के कारण सभी पंचायत क्षेत्र के सरकारी एरिया में भांग के जंगल बने हुए हैं जहां पर नशेड़ी यों को भांग बीनते हुए आम देखा जा सकता है सरकार को एक मुहिम चलाकर पंचायतों के माध्यम से भांग उखाडो अभियान चलाया जाना चाहिए ताकि इस नशीली चीज से युवाओं को बचाया जा सके। उधर जागरूक ब्राह्मण मंच के जिला प्रधान नरेश सहोड सहित क्षेत्र के नाहर सिंह भभोरिया जोगिंदर सिंह चौधरी रिंकू मनोज लक्खा कुमार मदन सिंह नरेश कुमार प्यारेलाल प्रवीण कुमार राकेश कुमार ओंकार सिंह हरि सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से नशीले पदार्थों का धंधा करने वालों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाकर इस पर अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण मादक पदार्थों का धंधा दिनप्रतिदिन पनपता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!