पैगम्बर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के अवसर पर ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया।
बाँदा जनपद में पैगंबर मुहम्मद साहब के यौम ए पैदाइस के अवसर पर जुलूस निकाला गया।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पूरे जुलूस की पूरे समय मॉनिटरिंग करते रहे। वही भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिए जुलूस के दौरान मौजूद रहा। वही बबेरु कस्बा में एसडीएम रावेंद्र सिंह और सीओ राकेश सिंह एवं कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह भारी पुलिस बल के साथ जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था करते हुए जुलूस को सम्पन कराया।
जुलूस शिवाजी चौराहा आंबेडकर नगर से अतर्रा रोड से मुख्य चौराहे पर सलाम पढ़ और देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। जुलूस मुख्य मार्गो में भ्रमण के साथ समाप्त हुआ।
जुलूस के रास्ते मे जगह- जगह जायरीनों के लिए पानी, शरबत सहित कई प्रकार के तबर्रुक की व्यवस्था की गई है।
जुलूस के दौरान नारेबाजी करते मुस्लिम सम्प्रदाय
R9 भारत से बाँदा जिला संवाददाता शिवविलाश शर्मा की रिपोर्ट।