बंगाल से आए आचार्य ने की देवी मां की अद्भुत आरती
लोकेशन रायबरेली
रिपोर्ट सन्दीप मिश्रा
रायबरेली। नवरात्र की नवमी को रैली शहर के विभिन्न स्थानों पर देवी मां के पंडालों में भक्त जनों ने आरती की। देवी मां के पंडालों में आकर्षण का केंद्र रही बैलीगंज के पंडाल की आरती जहां बंगाल से आए आचार्य ने अद्भुत ढंग से माता जी की आरती की। बंगाल से आए आचार्य ने सिर में थाली रख कर नृत्य करते हुए जगत जननी जगदंबे की आरती की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनों ने माता जी की आरती की। शहर के बैलीगंज के अतिरिक्त छोटी बाजार गुरु नानक नगर डॉक्टर सारंगी समेत विभिन्न स्थानों पर देवी मां के भव्य दरबार सदैव थे जहां भक्तजनों ने नवरात्र की नवमी की रात्रि को विधि विधान से देवी मां की आरती की भक्ति गीतों में श्रद्धालु झूम उठे