बयाना में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ कॉलेज छात्र संघ के चुनाव का मतदान। 70.60 प्रतिशत हुआ मतदान….

बयाना में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ कॉलेज छात्र संघ के चुनाव का मतदान। 70.60 प्रतिशत हुआ मतदान।

 

बयाना में आज राजकीय कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हुए मतदान के दौरान कॉलेज परिसर में भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा था। छात्र संघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया इस चुनाव में 1201 मतदाताओं में से 848 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। अर्थात 70. 60 प्रतिशत मतदान हुआ। आपको बता दें छात्र संघ के महासचिव पद का निर्वाचन निर्विरोध हो गया था जबकि अन्य पदों के लिए कोई नामांकन नहीं भरे जा सके थे। अध्यक्ष पद के लिए पांच व उपाध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशी मैदान में हैं मतगणना शनिवार को कालेज परिसर में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!